मोहम्मद शमी का करियर हुआ खत्म? न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बाहर रखने से फैंस आगबबूला, अगरकर की लगाई क्लास
Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान किया, तो एक नाम न पाकर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। वह नाम है मोहम्मद शमी। हैरानी की बात यह है कि टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज से आराम दिया गया है, ऐसे में माना जा रहा था कि शमी की अनुभवी कंधों पर वापसी होगी, लेकिन चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन्हें नजरअंदाज कर सबको चौंका दिया। फैंस को टीम घोषित होने के बाद काफी गुस्सा आया है।
मोहम्मद शमी की अनदेखी तब हुई है जब वे घरेलू क्रिकेट (विजय हजारे ट्रॉफी) में अपनी आग उगलती गेंदों से बल्लेबाजों की धिल्लियां उड़ा रहे हैं। शमी ने पिछले 5 मैचों में 22.27 की शानदार औसत से 11 विकेट चटकाए हैं।

उनकी लय और धार को देखकर लग रहा था कि वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन चयनकर्ताओं ने उनकी इस शानदार फॉर्म पर भरोसा करने के बजाय मोहम्मद सिराज को वापस बुलाना बेहतर समझा, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज से बाहर रखा गया था।
शमी की इस अनदेखी ने उनके लाखों प्रशंसकों को निराश कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोगों ने चीफ सलेक्टर अजित अगरकर को आड़े हाथों ले लिया। फैंस का तर्क है कि जब बुमराह टीम में नहीं हैं, तो शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज को बाहर रखना समझ से परे है।
कुछ फैंस इसे शमी के करियर को खत्म करने की साजिश बता रहे हैं, तो कुछ चयनकर्ताओं के विजन पर सवाल उठा रहे हैं। हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे युवाओं को तरजीह देना ठीक है, लेकिन शमी जैसे मैच विनर को हाशिए पर रखना टीम इंडिया को बड़े मैचों और इवेंट्स में भारी पड़ सकता है।
गौरतलब है कि फिटनेस को लेकर शमी ने एक बार कहा था कि मैं फिट हूं लेकिन सलेक्टर्स को बात करनी चाहिए। मुझसे फिटनेस को लेकर कोई बात नहीं की गई। शमी और सलेक्टर्स की बातों में विरोधाभास देखने को मिला। 2023 वर्ल्ड कप के बाद से शमी एक भी वनडे नहीं खेले हैं।












Click it and Unblock the Notifications