Mohammed Shami ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, क्या Sania Mirza से है कोई कनेक्शन?

Mohammed Shami share video: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। मोहम्मद शमी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसके बावजूद भी फैंस के बीच वह चर्चाओं में हैं। इसकी एक बड़ी वजह मोहम्मद शमी को लेकर फैली उनकी सगाई की खबरें हैं।

शमी ने शेयर किया वीडियो

मोहम्मद शमी अपनी सगाई की झूठी खबर की वजह से फैंस के बीच चर्चाओं में आ गए हैं। मोहम्मद शमी का नाम पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के साथ जोड़ा जा रहा है। मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रही है। लेकिन इस बीच मोहम्मद शमी ने एक वीडियो शेयर कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।

Mohammed Shami 1

सानिया मिर्जा से नहीं है कोई भी कनेक्शन

साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद से ही मोहम्मद शमी मैदान से दूर हैं। मोहम्मद शमी ने वनडे वर्ल्ड कप में अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया था। मोहम्मद शमी के दमदार गेंदबाजी की बदौलत ही भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। मोहम्मद शमी अब अपनी चोट से पूरी तरह से उभर चुके हैं। मोहम्मद शमी द्वारा इंस्टाग्राम शेयर किए गए वीडियो का टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से कोई भी कनेक्शन नहीं हैं। मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा के बीच की खबरें महज एक अफवाह है।

भारत की जीत से खुश शमी

मोहम्मद शमी ने अपनी फिटनेस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में मोहम्मद शमी खुद पर काफी मेहनत करते हुए दिखाई दे रहे है। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम की जीत पर भी खुशी जाहिर की है। भारतीय टीम जिस तरीके से सेमीफाइनल में पहुंची है। मोहम्मद शमी उससे काफी खुश हैं। शमी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई देते हुए लिखा कि जीत जाना अच्छा है लेकिन बदला उससे भी अच्छा है।

भारत ने लिया ऑस्ट्रेलिया से बदला

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने ही भारतीय टीम को पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हराया था। जिसके बाद खिलाड़ियों के साथ-साथ करोड़ भारतीय फैंस का वर्ल्ड कप जीतने का सपना भी टूट गया था। मोहम्मद शमी भी उस दौरान भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे। हार के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद शमी के साथ बातचीत भी की थी। अब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया है जिसे भारत की तरफ से बदला के रूप में देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+