Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने खेलने के लिए की उम्र में धोखाधड़ी? ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो वायरल

Mohammed Shami Driving Lisence: भारत की दिग्गज बॉलरों में से एक मोहम्मद शमी अपनी चोद के बाद फिर से वापसी को लेकर चर्चाओं में हैं। मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट के उन महान गेंदबाजों में से शुमार हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 से ज्यादा विकेट चटका चुके हैं, लेकिन इन दिनों वो अपनी उम्र की धोखाधड़ी से जुड़ी अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में जानिए आखिर क्या है पूरा मामला, जिसकी वजह से शमी ट्रोल हो रहे हैं।

अपनी गेंदबाजी से बड़े-बड़े धुरंधरों को पिच पर छकाने वाले और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करके देश और दुनिया में छाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इन दिनों गलत वजहों से सोशल मीडिया पर चर्चाओं का केंद्र है। और उसकी वजह है सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो, जिसे लेकर दावा किया गया है कि शमी ने अपनी असल उम्र छिपाई है।

Mohammed Shami

उम्र से जुड़ी धोखाधड़ी के आरोपों

ऐसे में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी उम्र से जुड़ी धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर घिर गए हैं। उम्र से जुड़े आरोपों ने उनकी उपलब्धियों को फीका कर दिया है और ऑनलाइन ट्रोलिंग का शिकार बना दिया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में शमी के ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। हालांकि इसकी पुष्टि वनइंडिया नहीं करता है।

ड्राइविंग लाइसेंस से पकड़ा गया झूठ?

दरअसल, जिस ड्राइविंग लाइसेंस की तस्वीर वायरल हो रही है, उसमें दावा किया जा रहा है कि शमी की उम्र 42 साल है। जबकि उन्होंने सार्वजनिक तौर पर अपनी उम्र 34 बताई है। 8 साल की अंतर ने ऑनलाइन अटकलों और आलोचनाओं को और हवा दे दी है।

एक्स पर एक यूजर ने मोहम्मद शमी के कथित ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो शेयर की है। हालांकि ड्राइविंग लाइसेंस की छवि वाली असल पोस्ट को नीति उल्लंघन के कारण X से हटा दिया गया था। इसके बावजूद अन्य लोगों ने जल्दी से कई प्लेटफ़ॉर्म पर फोटो को फिर से वायरल कर दिया। दूसरी तरफ यह साफ नहीं है कि यह ड्राइविंग लाइसेंस असली है या फोटो से किसी तरह की छेड़छाड़ की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+