मोहम्मद शमी ने टीम से बाहर करने पर तोड़ी चुप्पी, रोहित की जगह गिल के कप्तानी का किया स्वागत

Mohammed Shami: भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी पिछले लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए खेला था। इसके बाद से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि शमी ने आईपीएल में हिस्सा लिया और घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए लगातार खेलते रहे हैं, फिर भी बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज़ किया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित वनडे और टी20 टीम में भी शमी को शामिल नहीं किया गया है। यह दौरा 19 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस मामले पर शमी ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा, "मैं पूरी तरह फिट हूं और लगातार खेल भी रहा हूं, फिर भी मुझे नहीं चुना गया। इसका कारण मुझे अब तक नहीं बताया गया है।"

mohammed shami

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चयन नहीं होने पर शमी ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि बहुत सारी अफवाहें और मीम्स चल रही हैं। लोग जानना चाहते हैं कि मैं ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए चयन को लेकर क्या सोचता हूं। मैं बस इतना ही कहूंगा कि चयन मेरे हाथ में नहीं है। ये चयन समिति, कोच और कप्तान का काम है।

फिटनेस पर शमी ने क्या कहा

शमी ने यह भी कहा कि मेरी फिटनेस भी अच्छी है। मैं हमेशा बेहतर करने की कोशिश करता हूं क्योंकि जब आप मैदान से दूर रहते हैं, तो खुद को मोटिवेटेड रखना बहुत ज़रूरी होता है। मैंने दलीप ट्रॉफी में भी हिस्सा लिया था, जहां मैंने लगभग 35 ओवर डाले और मेरी रफ्तार और लय दोनों ही अच्छी थीं। मुझे अपनी फिटनेस को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने पर Mohammed Shami का बयान

रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के मामले पर उनका कहना था कि यह निर्णय बीसीसीआई सलेक्टर्स और कोच का है। गिल ने इंग्लैंड में टेस्ट कप्तानी की थी, वह आईपीएल में गुजरात के कप्तान हैं। उनके पास अनुभव् है। किसी को यह जिम्मेदारी मिलनी थी, बोर्ड ने इसके लिए गिल को चुना है और हमें इसे स्वीकार करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+