एशिया कप के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
एशिया कप के फाइनल मुकाबले में मोहम्मद सिराज की गेंदों का सामना करना श्रीलंका के बल्लेबाजों के लिए नामुमकिन साबित हुआ। फाइनल मुकाबले में सिराज ने 6 विकेट अपने नाम किए। पूरी श्रीलंका की टीम 50 रन के स्कोर पर सिमट गई थी। सिराज ने 21 रन देकर 6 विकेट लिए थे, एक ही ओवर में उन्होंने 4 विकेट झटके थे।
6.1 ओवर में ही जीत लिया मैच
शुभमन गिल और ईशान किशन ने 51 रन के लक्ष्य को सिर्फ 6.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह वनडे क्रिकेट में पांचवी सबसे छोटी चेज थी, यानि महज 6.1 ओवर में ही लक्ष्य को टीम इंडिया ने हासिल कर लिया। सिराज ने ना सिर्फ 6 विकेट अपने नाम किए बल्कि एशिया कप के फाइनल मुकाबले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

चामिंडा वास की बराबरी
सिराज पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में एक ही ओवर में 4 विकेट झटके हैं, जिसके बाद उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। सिराज ने श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज चामिंडा वास की बराबरी कर ली है। जिन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 5 विकेट अपने नाम किए। सिराज ने महज 16 गेंदों पर पांच विकेट अपने नाम किया।
वकार यूनिस के रिकॉर्ड को तोड़ा
इसके साथ ही पाकिस्तान के महान गेंदबाज वकार यूनिस के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। सिराज ने 21 गेंद पर 6 विकेट हासिल किए जबकि वकार यूनिस ने श्रीलंका के खिलाफ 26 गेंद पर 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने 1990 में शारजाह में यह कारनामा किया था।
दूसरा सबसे बेस्ट फिगर
मोहम्मद सिराज की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत एशिया कप के फाइनल में भारत ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही एशिया कप में सबसे बेंहतरीन गेंदबाजी का फिगर स्टुअर्ट बिन्नी के बाद सिराज के नाम हो गया है। बिन्नी ने 4 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि अनिल कुंबले ने 12 देकर 6 विकेट, जसप्रीत बुमराह ने 19 रन देकर 6 विकेट हासिल किए थे।
सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज
एशिया कप के फाइनल में सिराज ने अपना 29वां वनडे मैच खेला। सिहाज ने महज 10002 गेंद में वनडे क्रिकेट में 50 विकेट का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जोकि दूसरा सबसे तेज रिकॉर्ड है। श्रीलंका के अजंता मेंडिस ने सिर्फ 847 गेंदों पर ही 50 विकेट हासिल कर लिए थे।
मेंडिस के बाद सिराज दूसरे गेंदबाज
वनडे फॉर्मेट में एशिया कप में सिराज से पहले सिर्फ मेंडिस ने ही 6 विकेट हासिल किए हैं। मेंडिस ने 2008 में यह रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अपने नाम किया था।
11वें भारतीय गेंदबाज बने
इसके अलावा मोहम्मद सिराज वनडे क्रिकेट में 6 विकेट लेने वाले 11वें भारतीय गेंदबाज हैं। किसी भी भारतीय क्रिकेटर द्वारा वनडे क्रिकेट में चौथा सबसे बेस्ट फिगर सिराज का है। वनडे क्रिकेट में 6 विकेट लेने वाले सिराज 31वें गेंदबाज हैं।












Click it and Unblock the Notifications