IND vs ZIM: राहुल या गिल? ‘कौन बनेगा शिखर धवन का पार्टनर’, मो. कैफ ने सुझाया नाम
गुरुवार से भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।
नई दिल्ली, 17 अगस्त: गुरुवार से भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टीम में केएल राहुल की वापसी की बाद ये बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मैच में शिखर धवन के साथ पारी का आगाज कौन करेगा। कप्तान राहुल के अलावा ओपनिंग के लिए दूसरे उम्मीदवार शुभमन गिल है। गिल ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

कैफ ने बताई अपनी पसंद
इसी बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो पहले मैच में धवन के साथ ओपन कर सकता है। कैफ का ऐसा मानना है कि गिल और धवन अच्छी फॉर्म में हैं, जबकि केएल राहुल टीम में कमबैक करने जा रहे हैं। ऐसे में राहुल को ओपनिंग की बजाय नंबर-3 पर खेलना चाहिए।
बता दें कि आईपीएल-15 के बाद से केएल राहुल ने कोई भी मैच नहीं खेला है। पहले वो ग्रोइंग इंजरी का शिकार हो गए थे, उसके बाद कोरोना और फिटनेस से जुड़ी अन्य समस्याओं के चलते टीम में वापसी नहीं कर सके।
Recommended Video

क्या बोले मोहम्मद कैफ
हिन्दुस्तान टाइम्स से बात करते हुए कैफ ने कहा, "केएल राहुल इससे पहले भी वनडे में भारत के लिए नंबर 5 पर खेल चुके हैं, लेकिन अगर वह मैच अभ्यास चाहते हैं तो ओपनिंग कर सकते हैं, लेकिन वह पहले नंबर 5 पर खेल चुके हैं। गिल अच्छी फॉर्म में हैं, उन्होंने वेस्टइंडीज में शिखर धवन के साथ अच्छी साझेदारी की थी। धवन भी बढ़िया फॉर्म में हैं। इसलिए वे ओपन कर सकते हैं और राहुल नंबर 3 पर आ सकते हैं।"

क्यों नंबर 3 पर खेलें राहुल
पूर्व क्रिकेटर ने आगे यह भी बताया कि आखिरी क्यों केएल राहुल को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए। उन्होंने कहा, "राहुल को मैच प्रैक्टिस की जरूरत है, क्योंकि वह चोटिल हो गए थे। हालांकि, यह सब उन पर निर्भर करता है, क्योंकि वह कप्तान हैं। यह उनकी इच्छा है कि वह कप्तान के रूप में कहां बल्लेबाजी करना चाहते हैं, लेकिन मेरे हिसाब से शुभमन गिल और शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और आप उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में देखना चाहेंगे। केएल राहुल जिम्बाब्वे में नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।"

गिल ने बनाए थे 205 रन
कैरेबियाई दौरे पर शुभमन गिल ने लंबे वक्त बाद वनडे टीम में वापसी करते हुए शानदार खेल दिखाया था। 3 मैचों में 22 वर्षीय ओपनर ने 102.50 की बेहतरीन औसत के साथ कुल 205 रन बनाए थे। पहले मैच में 64, दूसरे में 43 और तीसरे मुकाबले में गिल के बल्ले से नाबाद 98 रन देखने को मिले थे।
दूसरी ओर शिखर धवन ने भी उस सीरीज के 3 मैचों में बतौर कप्तान 56 की शानदार औसत से कुल 168 रन जोड़े थे।












Click it and Unblock the Notifications