आखिर इतना गुस्सा क्यों? मोहम्मद हरिस ने लाइव मैच में तोड़ा बैट, वीडियो देख फैंस भी हैरान
Mohammad Haris Breaks Bat: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच खेले गए ट्राई सीरीज़ के मुकाबले में एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज़ मोहम्मद हरिस महज़ 1 रन बनाकर आउट हो गए, जिसके बाद उनका गुस्सा मैदान पर फूट पड़ा। उन्होंने लाइव मैच के दौरान ही कुछ ऐसा किया जिसकी शायद ही किसी ने उम्मीद की थी।
गुस्से में आकर तोड़ा अपना बैट (Mohammad Haris Breaks Bat)
मोहम्मद हरिस ने जुवैनिद सिद्दीक की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधा मुहम्मद जवादुल्लाह के हाथों में चली गई। कैच आउट होने के बाद हरिस बेहद निराश नज़र आए। पवेलियन लौटते समय उन्होंने गुस्से में अपना बैट ज़मीन पर दे मारा और उसे तोड़ डाला। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हो गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पाकिस्तान ने जीता मैच
फैंस का रिएक्शन इस घटना पर मिला-जुला रहा। कुछ लोगों ने कहा कि हरिस का गुस्सा उनकी निराशा को दिखाता है, जबकि कईयों ने इसे अनावश्यक बताया। आलोचकों का कहना था कि प्रोफेशनल क्रिकेटर को इस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए। हालांकि, हरिस के जल्दी आउट होने के बावजूद पाकिस्तान ने मैच 31 रन से जीत लिया। साइम अय्यूब और हसन नवाज़ ने शानदार बल्लेबाज़ी की, वहीं हसन अली ने 3 विकेट लेकर गेंदबाज़ी में कमाल दिखाया।
भारत से होना है मुकाबला
इस जीत के साथ पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज़ में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और टीम का मनोबल एशिया कप 2025 से पहले काफी बढ़ गया है। इसी बीच पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ हसन रऊफ भी सुर्खियों में हैं। भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले एक फैन ने जब उन्हें याद दिलाया कि पाकिस्तान को भारत से दो बार भिड़ना है, तो रऊफ ने आत्मविश्वास से कहा कि दोनों अपने हैं, इंशाल्लाह। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
एशिया कप 2025 पर फैंस की नजरें
एशिया कप 2025 9 से 28 सितंबर तक UAE में खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान का पहला मुकाबला 14 सितंबर को होगा। अगर दोनों टीमें सुपर फोर और फाइनल में पहुंचती हैं, तो फैंस को भारत-पाकिस्तान के कई हाई-वोल्टेज मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। रऊफ के बयान से साफ है कि पाकिस्तान की टीम पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications