'ये तेरा सजना संवरना बिन साजन के बेकार है', Mithali Raj की तस्वीर देख किसने कही ये बात

Mithali Raj Latest Instagram Post: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मिताली राज ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिल खोलकर बातें की। मिताली राज ने अब तक शादी नहीं की है। ऐसे में फैंस लगातार उन्हें शादी को लेकर अलग-अलग तरह के सजेशन देने का काम करते रहते हैं।

मिताली राज ने शेयर की तस्वीर

मिताली राज ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। मिताली राज के इस तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने मिताली राज को शादी करने की सलाह दी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये तेरा सजना संवरना बिन साजन के बेकार है।

Mithali Raj 1

मिताली राज के नाम है कई बड़ी उपलब्धि

12 टेस्ट मैचों में 699 रन: मिताली ने 12 टेस्ट मैचों में 1 शतक सहित कुल 699 रन बनाए।
232 वनडे मैचों में 7805 रन: उन्होंने 232 वनडे मैचों में 7805 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 64 अर्धशतक शामिल हैं।
89 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2364 रन: मिताली ने 89 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 2364 रन बनाए।
155 वनडे मैचों में कप्तानी: मिताली राज ने 155 वनडे मैचों में भारत की कप्तानी की और 89 जीत के साथ सबसे सफल कप्तान बनीं।

150 से अधिक मैचों में कप्तानी करने वाली पहली क्रिकेटर: वह दुनिया की पहली क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 150 से अधिक मैचों में कप्तानी की है।
7805 रन - सर्वाधिक वनडे रन: मिताली ने महिला वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाए हैं (7805 रन)।
2 आईसीसी महिला वनडे विश्व कप फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व: मिताली ने दो बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
24 मैचों में कप्तानी की: मिताली राज ने विश्व कप के दौरान 24 मैचों में कप्तानी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+