Mitchell Starc ने वसीम अकरम का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
Mitchell Starc World Record: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एशेज सीरीज़ 2025/26 के दूसरे टेस्ट में एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने का काम किया। इस टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने बहुत बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पहले दिन स्टार्क ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 6 विकेट चटकाए, जो सीरीज़ में उनका दूसरा पांच-विकेट हॉल है।
मिचेल स्टार्क ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड (Mitchell Starc World Record)
इस बेहतरीन प्रदर्शन के साथ मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में अपने विकेटों की संख्या 418 तक पहुंचा दी है। इस आंकड़े के साथ वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं। स्टार्क ने पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम का 414 टेस्ट विकेट का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं।

पिंक बॉल के बादशाह बने स्टार्क
इस मैच में स्टार्क ने बेन डकेट, ओली पोप, हैरी ब्रुक, विल जैक्स, गस एटकिंसन और ब्रायडन कार्स को पवेलियन भेजा। स्टार्क की यह उपलब्धि सिर्फ वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़ने तक ही सीमित नहीं है, उन्होंने कई अन्य रिकॉर्ड भी बनाए हैं। स्टार्क के नाम अब पिंक बॉल (डे-नाइट टेस्ट) से 24 विकेट हो गए हैं। वह दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं जिन्होंने पिंक बॉल से किसी एक टीम (इंग्लैंड) के खिलाफ 20 विकेट पूरे किए हैं।
लगातार तीसरी पारी में पहले ओवर में झटका विकेट
स्टार्क ने एशेज की लगातार तीसरी पारी में पहले ओवर में विकेट लिया है। पर्थ टेस्ट की दोनों पारियों में उन्होंने ज़ैक क्रॉली को शून्य पर आउट किया था। टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज़्यादा विकेट (26) लेने का रिकॉर्ड पहले ही स्टार्क के नाम है। इस सूची में जेम्स एंडरसन (19) और केमार रोच (10) उनसे काफी पीछे हैं।मिचेल स्टार्क का यह शानदार प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के लिए एशेज सीरीज़ में 2-0 की बढ़त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।












Click it and Unblock the Notifications