'मेरा मन संदेह में जी रहा है,' विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर किया हैरान करने वाला पोस्ट
Virat Kohli: कप्तान विराट कोहली अक्सर इन्स्टाग्राम पर स्टोरी डालकर कुछ ऐसी बातों का जिक्र करते हैं, जिनको देखकर फैन्स अंदाजा लगाते रहते हैं। उसका मतलब जानने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है। इन्स्टाग्राम पर कोहली ने एक नई स्टोरी पोस्ट की है।
कोहली ने दार्शनिक अंदाज में एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने दिमाग और दिल की बात की है। दिल और दिमाग में आने वाली चीजों और उनके समाधान को लेकर कोहली की तरफ से पोस्ट डाली है है। सोशल मीडिया पर यह तुरंत वायरल हो गई।

कोहली ने लिखा कि मन संदेह में और दिल विश्वास में जीता है। विश्वास वह ब्रिज है जो इंसान को अहंकारी मन से मुक्ति की तरफ लेकर जाता है। कोहली ने अपनी बात इसमें कह दी और फैन्स अब अलग-अलग बातें सोच रहे हैं। उनकी स्टोरी ट्विटर पर भी वायरल हो गई।
कोहली तीनों प्रारूप में लम्बे समय से खेल रहे हैं। एक दिन पहले ही उनको टेस्ट क्रिकेट में पूरे 12 साल हो गए। कोहली ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट जीवन का आगाज किया था। इस मौके पर भी उनकी तरफ से एक पोस्ट देखने को मिला था। आभार व्यक्त करने के लिए ट्विटर पर उन्होंने पोस्ट किया था।
कोहली के लिए आगामी समय में सबसे बड़ा टूर्नामेंट वनडे वर्ल्ड कप होगा। उनका भी यह सपना होगा कि टीम इंडिया में रहते हुए वह कप जिताने में अपना योगदान दें। इस साल अक्टूबर-नवम्बर में वनडे वर्ल्ड कप होना है। दिलचस्प बात तो यह है कि एकदिवसीय वर्ल्ड कप भारत में होना है।
अगले महीने भारतीय टीम को वेस्टइंडीज दौरे पर खेलने के लिए जाना है। टीम इंडिया वहां तीनों प्रारूप में खेलने वाली है। सबसे पहले दो टेस्ट मैचों की सीरीज होगी। इसके बाद सफेद गेंद प्रारूप में सीरीज खेली जाएगी। जल्दी ही इस दौरे के लिए बीसीसीआई टीम की घोषणा कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications