KKR vs RR: अजिंक्य रहाणे छोटी पारी में भी बना गए बड़ा रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पछाड़ बनाया कीर्तिमान
KKR vs RR: अजिंक्य रहाणे इस सीजन केकेआर की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने कुछ मौकों पर अपनी बैटिंग से धमाल मचाते हुए टीम की नैया पार लगाने का प्रयास किया है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में भी रहाणे का बल्ला कुछ देर के लिए चल गया और रिकॉर्ड भी बन गया।
अजिंक्य रहाणे ने आईपीएल में एक ऐसा कीर्तिमान हासिल किया है, जो ज्यादा बल्लेबाजों के नाम नहीं हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल को पछाड़ने का काम किया है। इसके अलावा रॉबिन उथप्पा को भी रहाणे ने पीछे छोड़ने का काम किया है। विराट कोहली का नाम भी लिस्ट में है।

रहाणे ने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। वह अब नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने क्रिस गेल और उथप्पा दोनों को पीछे छोड़ते हुए टॉप दस में अपना नाम दर्ज करा लिया। साल 2008 में रहाणे ने टूर्नामेंट में अपना डेब्यू किया था।
KKR vs RR: रहाणे का कीर्तिमान
अब तक वह मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं। 196 आईपीएल मैचों में रहाणे के नाम 4968 रन हैं। अगले मैच में वह 5000 का आंकड़ा हासिल कर सकते हैं।
KKR vs RR: केकेआर ने बनाया बड़ा स्कोर
केकेआर ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 206 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। रहाणे के बल्ले से 30 रन आए लेकिन रसेल ने अंतिम समय में तूफानी फिफ्टी जमाई। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 57 रनों की पारी खेल टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।
कोहली का नाम टॉप पर
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट कोहली हैं। उन्होंने अब अक कुल 8509 रन बनाए हैं। उनके बाद रोहित शर्मा का नाम भी इस लिस्ट में आता है। शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना, धोनी, डीविलियर्स जैसे बड़े नाम भी लिस्ट में हैं।












Click it and Unblock the Notifications