ENG vs SL: श्रीलंका के गेंदबाज ने डेब्यू टेस्ट में बैटिंग से मचाई तबाही, भारत का 40 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त

ENG vs SL Test: श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मिलन रथनायके ने बुधवार को अपना टेस्ट डेब्यू किया और नम्बर 9 पर खेलते हुए इतिहास रच दिया। सर्वोच्च स्कोर के मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय खिलाड़ी को पछाड़ते हुए नम्बर एक की कुर्सी हासिल कर ली। उन्होंने चालीस साल पूरा रिकॉर्ड तोड़ दिया।

रथनायके उस समय क्रीज पर आए जब श्रीलंका की टीम 113/7 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद उन्होंने कप्तान धनंजय डी सिल्वा के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 63 रन जोड़कर महत्वपूर्ण साझेदारी की। इस प्रयास ने श्रीलंका की पारी को कुछ स्थिरता प्रदान की। बाद में उन्होंने साथी तेज गेंदबाज विश्वा फर्नांडो के साथ 50 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की, लेकिन शोएब बशीर ने उन्हें 72 रन पर आउट कर दिया।

england vs sri lanka

135 गेंदों में 72 रनों की उनकी प्रभावशाली पारी खेल उन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज बलविंदर संधू के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 1983 में हैदराबाद में पाकिस्तान के खिलाफ 71 रन बनाए थे। रथनायके की पारी ने श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ नाजुक स्थिति से उबरने में मदद की।

28 साल की उम्र में, रथनायके को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में देर से उभरने वाला खिलाड़ी माना जाता है। उन्हें पहले अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ एक टेस्ट के लिए चुना गया था, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। अपने प्रथम श्रेणी करियर में उन्होंने 39 मैच खेले हैं, 79 विकेट लिए हैं. इस उल्लेखनीय डेब्यू प्रदर्शन से पहले 59 के उच्चतम स्कोर के साथ 633 रन बनाए हैं।

दिन के खेल में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने निशान मदुश्का और एंजेलो मैथ्यूज को जल्दी आउट करके श्रीलंका के लिए शुरुआती परेशानी खड़ी कर दी। हालांकि, रथनायके की दृढ़ता ने श्रीलंका को 236 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाने में मदद की। शोएब बशीर ने 3/55 के आंकड़े के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजी प्रयास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+