इंग्लैंड के धाकड़ खिलाड़ी ने कमाया नाम, दिग्गजों ने दिए दो रोल- टेस्ट में ओपनर, वनडे में कप्तान
नई दिल्ली, 28 जून: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जोस बटलर को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ सफेद गेंद वाला क्रिकेटर बताते हुए उनको सीमित ओवरों की टीम का कप्तान नियुक्त करने की पैरवी की है। बटलर अपनी प्रचंड फॉर्म से इस समय विपक्षियों को भयभीत कर रहे हैं जिसके कारण वॉन आए दिन उनकी तारीफें करते थक नहीं रहे हैं।
ऐसी खबरें आई हैं कि वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इयोन मॉर्गन खेल से संन्यास की घोषणा करने के लिए तैयार हैं। कई लोगों ने विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर को कप्तान बनने के लिए प्रेरित किया है।

वह दुनिया के सबसे अच्छा सफेद गेंद वाले खिलाड़ी है
वॉन ने द टेलीग्राफ के अपने कॉलम में, बटलर को इंग्लैंड का नया कप्तान बनने का समर्थन करते हुए कहा कि उनके पास एक बहुत ही स्मार्ट क्रिकेटिंग दिमाग है।
वॉन ने कहा, "मेरे लिए ये कहना कोई माथापच्ची का मामला नहीं है कि जोस बटलर ने उस भूमिका को संभालें। वे दुनिया के सबसे अच्छा सफेद गेंद वाले खिलाड़ी हैं, उनके पास एक बहुत ही स्मार्ट क्रिकेट दिमाग है, और वह शांत दिमाग है जिसकी खेल को जरूरत है।"

टेस्ट में अपने देश के लिए ओपनर बनने की प्रेरणा दी
हाल ही में कुमार संगकारा ने टेस्ट में अपने देश के लिए ओपनर बनने के लिए भी बटलर का समर्थन किया। इंग्लैंड को हाल के दिनों में टेस्ट ओपनरों को सेट करने में परेशानी हो रही है और वॉन संगकारा के आकलन से सहमत हैं।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को लगता है कि 31 वर्षीय बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम के तहत बटलर टेस्ट टीम में अच्छी तरह से फिट होंगे।

बटलर को उतारने के लिए ये सीजन सबसे सही
वॉन ने कहा, "इंग्लैंड के पास निडर, आक्रामक स्वभाव है, और इस बार गेंद उतना सीम नहीं कर रही हैं जितना उन्होंने पिछले सीजन में किया है। अगर टेस्ट ओपनर के रूप में बटलर को उतारना है तो यही मौका है। बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैकुलम की टीम में मैं उन्हें खिलना पसंद करूंगा, जैसे वह आईपीएल में खेले थे। "

सहवाग की तरह खेलेंगे बटलर- वॉन
वॉन ने कहा, जब बटलर इस साल ओपनिंग कर रहे थे तो वह काफी पारंपरिक रूप से खेले। जैसे ही वह चीजों को समझते गए, वे फिर रुके नहीं। बेशक अगर गेंद पहली पारी में स्विंग होती है तो बटलर को दिक्कत होगी, लेकिन जैसे ही दूसरी पारी में पिच पाटा होगी तो वह उसी तरह से पूरी आजादी के साथ विपक्षी अटैक का विनाश कर देंगे जैसा हमने वीरेंद्र सहवाग को करते देखा।"
वॉन ने कहा कि इंग्लैंड ओपनिंग से जूझ रहा है और एक विकेट वैसे भी जल्दी गिर जाता है। अगर बटलर आउट भी हो गए तो भी कोई दिक्कत नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications