'वही जीतेगा जो भारत को....,' इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने कर दी World Cup 2023 विजेता की भविष्यवाणी

भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। ऐसे में जब नंबर 1-रैंक वाली टीम वनडे विश्व कप में उतरेगी, तो उनका आत्मविश्वास काफी मजबूत होगा। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि जो टीम भारत को हरा देगी उसके पास 2023 में विश्व कप जीतने का शानदार मौका होगा।

दरअसल, भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत के विशाल स्कोर के सामने ऑस्ट्रेलिया की हार के बाद माइकल वॉन ने यह टिप्पणी की। इस दौरान वॉन भारत की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित नजर आए। दूसरे वनडे में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के शतक के बाद केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्द्धशतक बनाकर ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए 399 रन का लक्ष्य दिया था।

IND vs AUS

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह (399) सबसे बड़ा स्कोर है। ऐसे में वॉन ने माना कि भारत के पास एक व्यवस्थित बल्लेबाजी और गेंदबाजी टीम है और केवल दबाव की स्थिति में ही उन्हें रोका जा सकता है।

वॉन ने ट्वीट करते हुए लिखा 'यह मेरे लिए बिल्कुल स्पष्ट है..जो भी भारत को हराएगा, वह विश्व कप जीतेगा..भारतीय पिचों पर भारत की बल्लेबाजी लाइन हास्यास्पद है.. साथ ही उनके पास गेंदबाजी के सभी विकल्प शामिल हैं..अब केवल दबाव ही है जो उन्हें रोक सकता है।'

दरअसल, दूसरे वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ का शुरुआती विकेट गंवाने के बाद, गिल और अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन जोड़कर टीम इंंडिया को मजबूत स्थिति में ला दिया। इसके बाद सूर्यकुमार ने 24 गेंदों में अर्धशतक बनाकर भारतीय पारी में जोश भर दिया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के अपने साथी कैमरन ग्रीन की गेंदों पर भी लगातार चार छक्के लगाए। विश्व कप 2023 में भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+