WPL 2023, MI vs RCB: कोहली के बाद मंधाना की RCB का भी हुआ बुरा हाल, जमकर ट्रोल कर रहे हैं फैंस
WPL 2023, MI vs RCB, Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग में लगातार दूसरी हार झेलने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को फैंस जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

WPL 2023, MI vs RCB, Highlights: महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की शुरुआत खराब रही है। आरसीबी ने नीलामी में कई खिलाड़ियों पर दांव लगाया था, लेकिन अब तक टीम को पहली जीत हासिल नहीं हो सकी है। स्मृति मंधाना की कप्तानी ने भी फैंस को निराश ही किया है। मुंबई ने महज 14.2 ओवर में एक विकेट खोकर आरसीबी से मिले लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह आरसीबी को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा।
आरसीबी को मिली लगातार दूसरी हार
विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी ने लंबे समय तक आईपीएल में हिस्सा लिया था। कोहली के बाद अब फॉफ डु प्लेसिस आरसीबी की कमान संभाल रहे हैं। स्टार्स खिलाड़ियों के टीम में होने के कारण आरसीबी की फैन फॉलोइंग काफी रही है। महिला आईपीएल नीलामी में स्मृति मंधाना को आरसीबी ने सबसे महंगा 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा था। मंधाना को टीम की कमान सौंपी गई, ऑक्शन के बाद आरसीबी को सबसे मजबूत टीम बताया जा रहा था, लेकिन टीम को लगातार अपने दो मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है।
कोहली की तरह मंधाना भी ट्रोल
आरसीबी को मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर लगातार फैंस स्मृति मंधाना को ट्रोल कर रहे हैं। मंधाना से पहले विराट कोहली भी कई बार आरसीबी के फैंस के निशाने पर आ चुके हैं। स्मृति को भी उनकी फ्लॉप बल्लेबाजी के लिए और खराब कप्तानी के लिए फैंस की ओर से तंज कसा जा रहा है। स्मृति मंधाना ने इस मैच में एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप रही और महज 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। भारतीय महिला टीम की फिनिशर माने जाने वाली ऋचा घोष से भी फैंस को उम्मीद थी, लेकिन अभी तक वह भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी हैं।
मुंबई ने 9 विकेट से जीता मैच
मैच की बात करें तो आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रनों पर ऑल आउट हो गई। आरसीबी की टीम पूरे 20 ओवर तक भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी। ऋचा घोष ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 28 रन बनाने का काम किया। गेंदबाजी में मुंबई के लिए हीली मैथ्यूज ने तीन विकेट झटके थे। गेंद के बाद हीली मैथ्यूज ने बल्ले से भी शानदार काम किया और टीम के लिए मैच विनिंग 77 रनों की पारी खेली। इसके अलावा नेट शिवर ने भी नाबाद 55 रन की पारी खेली। विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई की यह लगातार दूसरी जीत थी।












Click it and Unblock the Notifications