MI vs SRH: क्यों कैमरन ग्रीन के अंतिम शॉट पर चौका नहीं दिया गया, जानें क्या है इसका नियम

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज कैमरन ग्रीन ने आईपीएल का अपना पहला शतक जमा दिया। उनके अंतिम रन को लेकर कुछ कन्फ्यूजन था।

Cameron Green

MI vs SRH, Cameron Green: आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को एक बड़े स्कोर के बाद हराते हुए प्लेऑफ़ में स्थान प्राप्त कर लिया। कैमरन ग्रीन ने विजयी रन बनाकर अपना शतक पूरा किया था। ग्रीन ने एक रन लेकर आईपीएल में अपना पहला सैकड़ा जमा दिया।

ग्रीन ने 99 के निजी स्कोर से गेंद को सीमा रेखा से बाहर भेज दिया था लेकिन इसे एक रन के रूप में ही काउंट किया गया था। फैन्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि इसे चौका क्यों नहीं दिया गया। गेंद सीमा रेखा से बाहर चली गई थी। इसके पीछे क्या कारण है।

ग्रीन ने भुवनेश्वर की गेंद पर जड़ा शॉट

अठारहवें ओवर की अंतिम गेंद पर कैमरन ग्रीन ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद को मिडऑन और मिडविकेट के बीच से खेला था। वहां फील्डर नहीं था और गेंद बाउंड्री पार गई। ग्रीन ने एक रन पूरा कर लिया था। इसके साथ ही उनका शतक हो गया था लेकिन चौका नहीं मिला।

क्यों नहीं दिया गया चौका

मुंबई को जीतने के लिए एक रन ही चाहिए था और ग्रीन ने दौड़कर इसे पूरा कर लिया था। इसके बाद मैच वहीँ समाप्त हो गया था। इस तरह बाद में गेंद सीमा रेखा से बाहर गई, इसका कोई मतलब नहीं रहा। ग्रीन का सिंगल भी इसलिए जोड़ा गया था।

नियम के अनुसार क्या होना चाहिए

आईसीसी के 16.6.1 नियम के अनुसार अगर मैच जीतने के लिए जरूरी रन पहले बन जाते हैं, तो बाउंड्री काउंट नहीं होती। ग्रीन ने यही किया था और मुंबई के लिए एक रन जरूरी था जो भागकर बना दिया गया था। गेंद बाद में बाउंड्री पार गई। इस वजह से एक रन माना गया।

बाउंड्री कब काउंट की जाती है

अगर आवश्यक रन के लिए बल्लेबाज बाउंड्री जड़कर भागते हुए रन नहीं लेता है, तो चौका या छक्का बल्लेबाज और कुल स्कोर में जुड़ता है। अगर ग्रीन एक रन के लिए भागते नहीं, तो पूरे चार रन उनके खाते में जुड़ते। यह 16.6.3 नियम के तहत होता। इस तरह ग्रीन का एक रन नियमों के तहत जुड़ा और एकदम सही तरह से इसे काउंट किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+