MI vs SRH Dream11: किसे बनाएं मुंबई-हैदराबाद मैच में ड्रीम 11 कप्तान? 3 खिलाड़ी बरसाएंगे पॉइंट्स
MI vs SRH Dream11: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आज आईपीएल में धांसू टक्कर होनी है। दोनों टीमों में तबाही मचाने वाले प्लेयर्स की भरमार है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक बार फिर से ब्लू जर्सी पहले दर्शकों को रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी।
हैदराबाद के पास तूफानी बल्लेबाजों की फ़ौज है, मुंबई इंडियंस भी कम नहीं है। ऐसे में टक्कर की उम्मीद रहेगी और गेंदबाजों के लिए परेशानी होना तय है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच से गेंदबाजों को थोड़ी मदद तो मिलेगी लेकिन छोटी बाउंड्री का फायदा बल्लेबाज उठाएंगे।

दोनों टीमें संतुलित हैं, ऐसे में ड्रीम इलेवन पर टीम बनाने वाले फैन्स का उत्साह भी चरम पर होगा। उनके सामने दुविधा अपनी ड्रीम टीम में कप्तान बनाने को लेकर हो सकती है। देखना होगा कि ड्रीम इलेवन में कप्तान बनाने लायक खिलाड़ी कौनसे हैं।
अभिषेक शर्मा: शुरुआती दौर में फ्लॉप रहने के बाद अभिषेक शर्मा ने वापसी की और एक शतक जमाने में सफल रहे। मुंबई में भी उनका बल्ला चलने की पूरी संभावना जताई जा रही है। ऐसे में अभिषेक शर्मा के ऊपर दांव लगाया जा सकता है। उनको कप्तान बनाकर पॉइंट्स हासिल किये जा सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव: दूसरा नाम मुंबई इंडियंस के धांसू खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव का है। हालांकि इस बार सूर्या का बल्ला उतना नहीं गरजा है और स्ट्राइक रेट थोड़ा कम रहा है लेकिन रन उनके बैट से आए हैं। अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में सूर्यकुमार यादव ने कुल 239 रन बनाकर धमाका किया है।
ट्रेविस हेड: सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने भी धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए रन बनाए हैं। इस सीजन 2 अर्धशतक सहित कुल 214 रन हेड के बल्ले से आए हैं। वह भी कप्तान के दावेदार हैं। मुंबई की पिच को देखते हुए बल्लेबाजों को कप्तान बनाना सही होगा।












Click it and Unblock the Notifications