MI vs SRH Dream11: मुंबई-हैदराबाद के मैच की ये है बेस्ट ड्रीम XI, रातोंरात करोड़पति बनने का मौका?

MI vs SRH Dream 11: आईपीएल में इस सीजन संघर्ष कर रही मुंबई इंडियंस का मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद टीम से होना है। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में सबसे नीचे है और इस मैच में हारने के साथ ही अधिकारिक रूप से प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। मुंबई के लिए करो या मरो वाली स्थिति है।

अब तक आठ मैचों में हार का सामना करने वाली मुंबई इंडियंस अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेलने के लिए उतरेगी। पिछले मैच में मुंबई को केकेआर के सामने करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब मामला हाथ से जाता हुआ दिख रहा है। हैदराबाद ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बैटिंग में पूरी तरह से डोमिनेट किया है।

mi and srh

हैदराबाद को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से अच्छी टक्कर मिली थी लेकिन अंत में राजस्थान को 1 रन से हराकर हैदराबाद ने 2 अहम अंक हासिल किये थे। तालिका में कमिंस की टीम इस समय चौथे स्थान पर है और इस मैच में जीत दर्ज करने पर तीसरे स्थान पर आ जाएगी। मुकाबले की ड्रीम इलेवन अहम है।

MI vs SRH Dream XI (मुंबई-हैदराबाद ड्रीम 11)

कप्तान: ट्रेविस हेड
उपकप्तान: जसप्रीत बुमराह
विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रोहित शर्मा, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस, टी नटराजन
ऑल राउंडर: नितीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या

मुंबई की बैटिंग इस सीजन खराब रही है। रोहित शर्मा एक शतक जड़ने के बाद खामोश हो गए। उनके अलावा अन्य बल्लेबाजों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही है। बोर्ड पर रन होने से ही गेंदबाज कुछ कर पाएंगे। गेंदबाज जिस मैच में अच्छा करने में सफल रहे हैं, उसमें बल्लेबाज नहीं चले हैं।

हैदराबाद की ताकत उनकी ओपनिंग जोड़ी है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने मिलकर टीम को कई बार धमाकेदार शुरुआत दी है। इसके बाद हैदराबाद के अन्य बल्लेबाज भी उसी लय को बरकरार रखते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने में भरोसा रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+