MI vs RCB: ये हैं आरसीबी की जीत के 4 सबसे बड़े हीरो, 10 साल बाद मुंबई को घर में घुसकर रौंदा
MI vs RCB, IPL 2025: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े में खेला गया मैच आरसीबी ने अपने नाम किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट आउट हो गए।
लेकिन इसके बाद टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए 221 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। मुंबई की तरफ से हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर मुंबई को जीत के करीब पहुंचाया। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। 10 साल बाद आरसीबी ने मुंबई को उनके घर पर हराया है।
विराट कोहली ने जड़ा अर्धशतक (MI vs RCB, IPL 2025)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने मुंबई के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कोहली टी20 क्रिकेट में 13000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने मुंबई के खिलाफ 42 गेंद में 67 रनों री पारी खेली।

रजत पाटीदार ने किया कमाल
रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने टीम के लिए 64 अहम रन जोड़ने का काम किया। रजत पाटीदार ने विराट कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। कप्तान की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत आरसीबी 200 से अधिक का स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
यश दयाल और क्रुणाल पंड्या ने दिखाया दम
मुंबई को पहला झटका यश दयाल ने दिया। उन्होंने रोहित शर्मा को बोल्ड किया। वह सिर्फ 17 रन बना सके। इसके बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव को लियाम लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। वह 26 गेंदों में 28 रन बना सके। मुंबई इंडियंस के दो अहम विकेट सूर्यकुमार यादव ने झटकने का काम किया। क्रुणाल पंड्या ने अंतिम ओवर में तीन विकेट लेकर मुंबई की जीत की उम्मीदों को खत्म किया। पंड्या ने कुल चार विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications