MI vs PBKS: वानखेड़े में क्विंटन डी कॉक का तूफान, पहले ही मैच में छक्कों की बारिश कर जड़ा शानदार शतक

MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेल रहे क्विंटन डी कॉक ने वानखेड़े स्टेडियम में रनों की बारिश कर दी। रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे डी कॉक ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और महज 53 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उनकी इस पारी की सबसे खास बात उनका आक्रामक अंदाज रहा, जहां उन्होंने 190.57 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मैदान के हर कोने में शॉट लगाए।

डी कॉक की इस पारी ने मुंबई इंडियंस को एक विशाल स्कोर की ओर अग्रसर कर दिया। अपनी शतकीय रनों की पारी के दौरान उन्होंने 7 गगनचुंबी छक्के और 7 बेहतरीन चौके जड़े। पहले ही मैच में इस तरह का प्रदर्शन करके उन्होंने साबित कर दिया कि वह टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। वानखेड़े के दर्शकों ने खड़े होकर इस प्रोटियाज बल्लेबाज का अभिवादन किया, जिन्होंने अपनी पावर-हिटिंग से पंजाब के गेंदबाजी आक्रमण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

MI vs PBKS

डी कॉक की जिम्मेदारी उस समय ज्यादा बढ़ गई जब अर्शदीप ने रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव को दो गेंदों पर लगातार आउट कर पवेलियन की राह दिखा डाली। इस समय मुंबई इंडियंस का स्कोर महज 12 रन ही था। यहां से डी कॉक ने नमन धीर के साथ मिलकर गदर काट दिया। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी निभाई।

नमन धीर ने 31 गेंदों का सामना करते हुए फिफ्टी जमाई। कप्तान हार्दिक पांड्या ने तूफानी बैटिंग का प्रयास किया लेकिन श्रेयस अय्यर और मार्को यानसेन की जुगलबंदी से बाउंड्री लाइन पर उनका शानदार कैच पकड़ा गया। वह महज 14 रनों के स्कोर पर आउट होकर चले गए।

मुंबई इंडियंस ने टॉस हारकर पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 195 रनों का स्कोर हासिल किया, डी कॉक ने 60 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 112 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 7 छक्के और 8 चौके आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+