MI vs PBKS: रोहित शर्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ आज क्यों नहीं खेल रहे? किसने किया उनको रिप्लेस
MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान वही देखने को मिला, जिसका सबसे ज्यादा डर था। रोहित शर्मा इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और वह इतनी जल्दी ठीक होकर वापस मैदान पर नहीं उतरने वाले हैं। रोहित शर्मा की जगह टीम में नया नाम शामिल किया गया।
दरअसल हेमस्ट्रिंग में चोट के बाद रोहित शर्मा ठीक नहीं हुए हैं और उनकी जगह मुंबई इंडियंस टीम में क्विंटन डी कॉक को शामिल किया गया है। उनको बतौर ओपनर बल्लेबाज टीम में लाया गया है, जो रोहित शर्मा की जगह खेलने वाले हैं। रोहित शर्मा शायद अगले मैच तक भी ठीक नहीं हो पाएंगे।

टॉस के मौके पर हार्दिक पांड्या ने स्थिति साफ़ करते हुए बता दिया कि आज रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे और उनको ठीक होने में दो मैच लगने वाले हैं, इसका मतलब है कि आज के बाद वह अगले मुकाबले से भी बाहर हो गए हैं।
रोहित को लेकर हार्दिक पांड्या ने क्या कहा?
रोहित पिछले मैच से बाहर हैं। उन्हें अपनी स्थिति को ठीक से समझने के लिए कुछ मैचों का समय लगेगा। मिचेल (मिचेल सैंटनर) भी अस्वस्थ हैं, इसलिए वह भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में हमारी टीम में कुछ बदलाव हुए हैं। क्विनी (क्विंटन डी कॉक) की वापसी हुई है और मयंक रावत डेब्यू कर रहे हैं।
MI vs PBKS: मुंबई की राह मुश्किल
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस को पिछले तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है, आज घरेलू फैन्स के सामने पंजाब किंग्स की धुनाई करने का इरादा लेकर मुंबई की बैटिंग यूनिट मैदान पर उतरेगी। हालांकि काम आसान तो नहीं है क्योंकि पंजाब किंग्स ने अब तक कोई मैच नहीं हारा है।
मुंबई इंडियंस प्लेइंग XI: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
पंजाब किंग्स प्लेइंग XI: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार व्यशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल












Click it and Unblock the Notifications