MI vs LSG: लखनऊ ने मुंबई को दिया 169 रन का लक्ष्य, केएल राहुल ने ठोका सीजन का दूसरा शतक
मुंबई, अप्रैल 24। IPL 2022 के 37वें मैच में लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने केएल राहुल के धमाकेदार शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस को 169 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 168 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए। हालांकि लखनऊ की शुरुआत खराब रही थी। चौथे ही ओवर में क्विंटन डी कॉक 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। पावर प्ले में लखनऊ की बल्लेबाजी खराब ही रही थी। शुरुआती 6 ओवरों में लखनऊ ने 1 विकेट खोकर 36 रन बनाए थे।

लखनऊ का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान केएल राहुल ने मनीष पांडे के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए दोनों खिलाड़ियों के बीच 58 रन की साझेदारी हुई। हालांकि मनीष पांडे के आउट होने के बाद केएल राहुल को ऐसा साथ दोबारा नहीं मिला। लखनऊ का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से फ्लॉप रहा। मार्कस स्टॉयनिस (0) और क्रुणाल पांड्या (1) सस्ते में ही आउट हो गए, लेकिन केएल राहुल क्रीज पर डटे रहे और इस सीजन का दूसरा शतक जड़ दिया।
केएल राहुल ने खेली तूफानी पारी
केएल राहुल ने 62 गेंदों में नाबाद 103 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के जड़े। आपको बता दें कि केएल राहुल का यह आईपीएल में चौथा शतक था, जबकि इस सीजन का यह उनका दूसरा शतक था। इससे पहले भी राहुल ने सीजन का पहला शतक मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications