IPL 2025: एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस में बदलाव पक्का, प्लेइंग 11 में होंगे ये खिलाड़ी

MI vs GT: मुंबई इंडियंस अगर प्लेऑफ़ में धमाकेदार प्रदर्शन करती है, तो इस बार आईपीएल में इतिहास रचने का मौका है। मुंबई इंडियंस के पास छह आईपीएल टाइटल जीतने वाली पहली टीम बनने का पूरा मौका है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली इस टीम में पूरी क्षमता है।

एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से होना है, जो एक बेहद मजबूत टीम है। गुजरात और मुंबई में से हारने वाली टीम इस सीजन फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी। मुकाबला 30 मई को मुल्लांपुर में खेला जाएगा, दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाली स्थिति रहेगी।

mi vs gt

मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में बदलाव होना तो तय माना जा रहा है। कुछ नए नामों को मुंबई इंडियंस में देखा जाएगा। ओपनिंग में रोहित शर्मा रहेंगे, उनके साथ इस बार इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को खेलते हुए देखा जाएगा।

बेयरस्टो को रयान रिक्ल्टन की जगह लाया गया है, वह दक्षिण अफ्रीका चले गए हैं। इंटरनेशनल प्रतिबद्धताओं की वजह से रिक्ल्टन उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में बेयरस्टो उनकी जगह मुंबई इंडियंस के लिए बतौर ओपनर खेलने वाले हैं। एक और खिलाड़ी विल जैक्स भी टीम में नहीं हैं।

MI vs GT: सूर्या-तिलक के पास मौका

जैक्स की जगह चरित असलंका को इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को ऊपर आने का मौका मिलेगा और असलंका नम्बर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहेंगे। वह मिडिल ऑर्डर में मुंबई इंडियंस को मजबूती देने के अलावा ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी में भी एक शानदार ऑप्शन रहेंगे।

MI vs GT: स्पिन विभाग में बदलाव

कर्ण शर्मा को बतौर स्पिनर टीम में लाया जा सकता है। इसके अलावा अन्य कोई बदलाव दिखाई नहीं देता। दो या तीन परिवर्तन बेहद खास हैं। मुंबई इंडियंस के लिए मुकाबला आसान नहीं होगा। गुजरात ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, चरित असलंका, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+