MI vs GT: कौन बरसाएगा मुंबई-गुजरात मैच में आज सबसे ज्यादा रन? 3 खिलाड़ियों में जोरदार जंग
MI vs GT: आईपीएल में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के काफ़ी करीब है। आज घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंसे से होना है। मुंबई ने इस सीजन शुरुआत बेहद खराब की थी लेकिन बाद में लय हासिल कर ली।
11 में से 7 मैचों में जीत दर्ज करते हुए मुंबई ने 14 अंकों के साथ तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस मैच में आज जीत दर्ज करने पर प्लेऑफ़ में जगह लगभग पक्की समझी जा सकती है क्योंकि नेट रन रेट के मामले में मुंबई सबसे आगे है।

इस सीजन कई प्लेयर्स अपने बल्ले से दमखम दिखा रहे हैं। बल्लेबाज चलने शुरू हुए, तब से मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन में चार चांद लग गए। उधर गुजरात के बल्लेबाजों ने भी धमाल मचाया है, सुदर्शन और गिल उनमें आगे हैं। आज के मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने कई संभावना वाले 3 प्लेयर्स के बारे में यहाँ जिक्र किया गया है, तीनों रनों की बारिश कर सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव का नाम लिस्ट में नंबर एक पर आना चाहिए क्योंकि वह निरंतर धमाका कर रहे हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में भी शामिल हैं। उनके बल्ले से आज भी रन निकलने कई उम्मीद है। घरेलू मैदान पर तो सूर्या और भी खतरनाक हो जाते हैं। आज के मुकाबले में वह सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा भी एक नाम है, जो पिछले कैच मैचों से बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। रोहित ने शुरुआत बेहतर नहीं की थी लेकिन बाद में उन्होंने लय हासिल कर ली। इस सीजन वह तीन फिफ्टी जड़ने में सफल रहे हैं। आज के मुकाबले में वह सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनकर निकल सकते हैं।
शुभमन गिल
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल को भी इस खास लिस्ट में शामिल किया हां सकता है। उनका बल्ला भी इस सीजन आग उगल रहा है। गिल ने अब तक खेले गए अपने 10 मुकाबलों में कुल 465 रन बनाए हैं। आज के मैच में गिल मुंबई की छोटी बाउंड्री का फायदा उठाते हुए देखे जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications