MI vs DC: WPL में दिल्ली-मुंबई के बीच पहली भिड़ंत आज, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
MI vs DC WPL 2024 Pitch Report: 23 फरवरी 2024 से महिला आईपीएल के दूसरे सीज़न का आगाज होने जा रहा है। पिछले साल फाइनल में भिड़ने वाली दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस की टीम पहले मुकाबले में एक दूसरे के आमने-सामने होगी। मुंबई और दिल्ली के बीच 23 फरवरी को महिला आईपीएल के दूसरे सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
मुंबई को मिली थी जीत
दिल्ली कैपिटल और मुंबई इंडियंस की टीम ने पिछले सीजन दमदार प्रदर्शन किया था। हालांकि प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम थी। लेकिन फाइनल में मुंबई के खिलाफ दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा और दिल्ली खिताब जीतने से चूक गई। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले सीजन का खिताब अपने नाम किया और वह इस सीजन भी अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी।

पिच से किसे मिलेगी मदद
पिच की बात करें तो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है। चिन्ना स्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां पर बल्लेबाज खूब रन बटोरने का काम करते हैं। वही स्पिनर को भी पिच से मदद मिलने की उम्मीद रहती है।
ऐसा रहा है रिकॉर्ड
चिन्नास्वामी स्टेडियम की बात करें तो यहां पर अब तक कुल 18 मुकाबले खेले गए हैं। इस मैदान में अब तक पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सात तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 9 मुकाबले जीते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर 141 तो दूसरी पारी का औसत स्कोर इस पिच पर 136 रन है। ऐसे में जो भी टीम टॉस जीतेगी वह पहले गेंदबाजी करने को देख सकती है।
मौसम की बात करें दूसरी तरफ अगर मौसम की बात करें तो दिल्ली और मुंबई के बीच होने वाले इस मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में क्रिकेट फैंस पूरे 20-20 ओवर का मैच का आनंद उठा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications