CSK के लिए संकटमोचक बने शिवम दुबे, सीजन की पहली फिफ्टी जड़कर काटा गदर
MI vs CSK: मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक बल्लेबाज ने धांसू बैटिंग की और उसका नाम है शिवम दुबे, मुश्किल स्थिति में उन्होंने टीम को सपोर्ट दिया। 17 साल के आयुष म्हात्रे ने भी डेब्यू मैच में प्रभावित किये।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की खराब शुरुआत रही। चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज रचिन रविन्द्र ने महज 5 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद डेब्यू करने वाले 17 वर्षीय आयुष म्हात्रे आए और तहलका मचा दिया।

आयुष ने तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर अपने इरादे दर्शा दिए। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए चेन्नई को सहारा दिया। 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से उन्होंने 15 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली। उनके आउट होने से पहले शेख रसीद 19 पर चलते बने। इस तरह चेन्नई ने 63 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए।
शिवम दुबे ने काटा गदर (MI vs CSK)
इस सीजन अब तक अपनी बड़ी पारी के लिए संघर्ष कर रहे शिवम दुबे का बल्ला चला और उन्होंने गदर मचा दिया। दुबे ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 30 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। दुबे ने टीम को सपोर्ट दिया और जडेजा के साथ मिलकर अर्धशतकीय भागीदारी की। वह 4 छ्क्कों और 2 चौकों से 32 गेंदों में 50 रन बना चलते बने।
जडेजा ने भी किया धमाल (MI vs CSK)
धोनी की छोटी झलक देखने को भी मिली, हालांकि वह सफल नहीं हो पाए। माही 4 रन के निजी स्कोर पर बुमराह का शिकार बन गए। इस बीच जडेजा ने अपना धमाका किया। वह पहले से क्रीज पर थे और अंत में कुछ आकर्षक शॉट जड़ते हुए फिफ्टी पूरी करने में सफल रहे। जडेजा ने अपनी पारी में 35 गेंदों का सामना कर नाबाद 53 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 शानदार छक्के आए। इस तरह चेन्नई ने 5 विकेट पर 176 का स्कोर हासिल किया। बुमराह ने 2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications