MI Squad 2024: ऑक्शन के बाद मुंबई इंडियंस की पूरी लिस्ट, सभी खिलाड़ियों की जानकारी
MI Squad 2024, Auction, Live: आईपीएल नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस ने अपने प्रश का सदुपयोग किया। मुंबई इंडियंस इस बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल खेलते हुए दिखाई देगी। दुबई में नीलामी के दौरान गेराल्ड कोएट्जी और दिलशान मदुशंका को मुंबई ने अच्छी प्राइस में खरीद लिया। ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना पड़ा।
मुम्बई इंडियंस 5 बार की चैंपियन टीम है। ऐसे में हर टीम के सामने उनकी तगड़ी चुनौती रहनी तय दिखाई देती है। रोहित शर्मा कप्तान नहीं होंगे लेकिन बतौर खिलाड़ी वह इस टीम का एक अहम हिस्सा हैं। सिर्फ खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए रोहित और खतरनाक हो सकते हैं।

मुम्बई इंडियंस में कुल 8 खिलाड़ियों की जगह बची है। हार्दिक पांड्या को कैश डील के तहत गुजरात टाइटंस से लाया गया और कप्तान बना दिया गया। पांड्या दो सीजन गुजरात के कप्तान थे और दोनों बार टीम फाइनल में गई थी। एक बार खिताबी जीत हासिल की।
मुंबई इंडियंस की टीम में कुल 8 खिलाड़ियों के स्लॉट खाली बचे हुए थे और सभी को भर दिया गया है। एक संतुलित टीम बनाने का प्रयास मुंबई की तरफ से हुआ है। टीम के सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट यहाँ देखी जा सकती है।
| खिलाड़ी | देश | रोल | कीमत | |
|---|---|---|---|---|
| 1 | आकाश मधवाल | भारत | गेंदबाज | 2000000 |
| 2 | अर्जुन तेंदुलकर | भारत | ऑल-राउंडर | 3000000 |
| 3 | डेवल्ड ब्रेविस | दक्षिण अफ्रीका | बल्लेबाज | 30000000 |
| 4 | हार्दिक पांड्या | भारत | ऑल-राउंडर | 150000000 |
| 5 | ईशान किशन | भारत | विकेट-कीपर | 152500000 |
| 6 | जेसन बेहरेंडोर्फ | ऑस्ट्रेलिया | गेंदबाज | 7500000 |
| 7 | जसप्रित बुमराह | भारत | गेंदबाज | 120000000 |
| 8 | कुमार कार्तिकेया सिंह | भारत | ऑल-राउंडर | 2000000 |
| 9 | एन. तिलक वर्मा | भारत | ऑल-राउंडर | 17000000 |
| 10 | नेहल वडेरा | भारत | ऑल-राउंडर | 2000000 |
| 11 | पीयूष चावला | भारत | गेंदबाज | 5000000 |
| 12 | रोहित शर्मा | भारत | बल्लेबाज | 160000000 |
| 13 | रोमारियो शेफर्ड | वेस्ट इंडीज | ऑल-राउंडर | 5000000 |
| 14 | शम्स मुलानी | भारत | ऑल-राउंडर | 2000000 |
| 15 | सूर्य कुमार यादव | भारत | बल्लेबाज | 80000000 |
| 16 | टिम डेविड | ऑस्ट्रेलिया | ऑल-राउंडर | 82500000 |
| 17 | विष्णु विनोद | भारत | विकेट-कीपर | 2000000 |
| 18 | गेराल्ड कोएट्जी | दक्षिण अफ्रीका | ऑल राउंडर | 50000000 |
| 19 | दिलशान मदुशंका | श्रीलंका | गेंदबाज | 46000000 |
| 20 | श्रेयस गोपाल | भारत | गेंदबाज | 2000000 |
| 21 | नुवान तुषारा | श्रीलंका | गेंदबाज | 48000000 |
| 22 | नमन धीर | भारत | ऑल राउंडर | 2000000 |
| 23 | अंशुल कम्बोज | भारत | ऑल राउंडर | 2000000 |
| 24 | मोहम्मद नबी | अफगानिस्तान | ऑल राउंडर | 15000000 |
| 25 | शिवालिक शर्मा | भारत | बल्लेबाज | 2000000 |












Click it and Unblock the Notifications