Ashwani Kumar ने शाहरुख खान की टीम को किया ढेर, ड्रीम डेब्यू के बाद खोला बड़ा राज
Ashwani Kumar IPL debut: सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में अश्विन कुमार को डेब्यू करने का मौका मिला। अश्विन कुमार ने पहले ही मैच में चार विकेट लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने आईपीएल की अपनी डेब्यू गेंद पर ही केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजने का काम किया। इसके बाद उन्होंने 3 और अहम विकेट चटकाने का काम किया।
ऑक्शन में मिले थे इतने पैसे (Ashwani Kumar IPL debut)
मुंबई ने अश्विनी को मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। इससे पहले वह पिछले सीजन में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें पंजाब के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। लेकिन इस सीजन मुंबई ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें टीम के लिए खेलने का चांस मिला। ऑक्शन ने इस मौके का फायदा उठाते हुए पहले ही मैच में अपनी गहरी छाप छोड़ने में सफलता हासिल की।

ड्रीम डेब्यू के बाद खोला बड़ा राज
शानार स्पेल के बाद उनसे उनके पहले मैच के बारे में सवाल किया गया। जिस पर अश्विनी ने कहा कि डेब्यू मैच में दबाव तो था लेकिन टीम के माहौल ने शांत रहने में मदद की। मुझे गेंदबाजी करके बहुत अच्छा लगा। मैंने आज लंच भी नहीं किया और सिर्फ केला खाया था। दबाव इतना था कि भूख भी नहीं लग रही थी। अश्विनी के बयान से साफ है कि वह मैच से पहले घबराए हुए थे।
टीम मैनेजमेंट ने कहा कि डेब्यू मैच है अंदर जाकर एंजॉय करो और अपनी स्किल्स पर फोकस करो। कप्तान ने साथ दिया और विकेट पर गेंद डालने की सलाह दी। गांव में हर कोई देख रहा था और आज ऐसा हुआ तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।












Click it and Unblock the Notifications