महिला टी20 चैलेंज: इस खिलाड़ी का बॉलिंग एक्शन देख घूम जाएगा सिर, देखिए सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन
नई दिल्ली, मई 24। आईपीएल की ही तर्ज पर महिला क्रिकेट का टूर्नामेंट महिला टी20 चैलेंज का आगाज हो गया है। इस टूर्नामेंट के दूसरे ही मैच में 23 साल की लेग स्पिनर माया सोनावने ने सुर्खियां बटोर ली हैं। दरअसल, माया अपने अनोखे बॉलिंग स्टाइल की वजह से चर्चाओं में आ गई हैं। माया का अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन देख लोग एकदम हैरान हो गए हैं। माया की तुलना अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर पॉल एडम्स से हो रही है।

माया का बॉलिंग एक्शन हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
आपको बता दें कि पुणे के एमसीए ग्राउंड पर खेले दूसरे मैच में दीप्ती शर्मा की अगुवाई वाली वेलोसिटी का मुकाबला हरमनप्रीत कौर की सुपरनोवा से था। इस मैच में जैसे ही माया गेंदबाजी करने आईं तो उनका बॉलिंग एक्शन देख ग्राउंड में हर कोई हैरान रह गया। माया दाएं हाथ की गेंदबाज हैं और अपने शरीर को पूरा तोड़-मरोड़ कर लेग स्पिन डालती हैं। उनके बॉलिंग एक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है फैंस देखकर हैरान हैं और अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
माया के बॉलिंग एक्शन के बाद उनकी तुलना साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज पॉल एडम्स से की जा रही है क्योंकि वो भी अपने अद्भुत बॉलिंग एक्शन के लिए काफी चर्चा में रहे हैं। तो वहीं कुछ फैंस को उन्हे देख शिविल कौशिक की याद आ गई। शिविल कौशिक आईपीएल की पूर्व टीम गुजरात लायंस का हिस्सा रह चुके हैं। माया के बॉलिंग एक्शन को देखकर हर कोई हैरान रह गया है।
आपको बता दें कि माया सोनावने महाराष्ट्र की क्रिकेटर हैं। आइए एक नजर माया के बॉलिंग एक्शन पर आने वाले रिएक्शन पर डालते हैं।












Click it and Unblock the Notifications