मैक्सवेल नहीं खेलेंगे चौथा टी20 और लौटेंगे ऑस्ट्रेलिया, भारतीय टीम के लिए बड़ी राहत, जानें क्या है कारण

India vs Australia: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में शिकंजा कस दिया था लेकिन ग्लेन मैक्सवेल नाम के तूफान ने मामला खराब कर दिया और टीम इंडिया 5 विकेट से मैच हार गई। मैक्सवेल ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए नाबाद शतकीय पारी खेली।

हालांकि टी20 सीरीज में अभी 2 मैच और है, दो में से एक मैच जीतने पर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। फैन्स को डर है कि मैक्सवेल फिर से कोई तबाही न मचा दे लेकिन ऐसा नहीं होगा। भारतीय टीम को भी अब राहत मिलने वाली है क्योंकि मैक्सवेल नहीं खेलेंगे।

glenn maxwell

वर्ल्ड कप के बाद 7 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत में ही थे और टी20 सीरीज में खेल रहे थे। अब उनमें से छह खिलाड़ी वापस अपने देश जाएँगे। मैक्सवेल का नाम भी उनमें शामिल है। तीसरे टी20 से पहले ही खबर आ गई थी कि मैक्सवेल सहित कुछ खिलाड़ी अंतिम दो मैच नहीं खेलेंगे।

स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, एडम जैम्पा, सीन एबोट, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस आदि खिलाड़ी स्वदेश लौट जाएंगे और नहीं खेलेंगे। टीम इंडिया के पास सीरीज कब्जाने का काफी अच्छा मौका होगा। जोश फिलिप और बेन मैकडरमोट को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल कर लिया गया है।

ग्लेन मैक्सवेल ने गुवाहाटी टी20 मैच में तबाही मचाते हुए मैच टीम इंडिया से छीन लिया था। 222 रनों का स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय टीम इसे डिफेंड नहीं कर पाई थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में खुद को बरकरार रखा और अभी दोनों टीमों के पास ट्रॉफी उठाने का मौका है। देखना होगा कि बड़े नामों के जाने के बाद अगले दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया का कैसा प्रदर्शन रहेगा। चौथा टी20 मुकाबला 1 दिसम्बर को रायपुर में खेला जाना है। अगले मुकाबले में भारतीय टीम में भी बदलाव होना है। श्रेयस अय्यर बतौर उपकप्तान टीम इंडिया में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+