T20 World Cup: सुपर-8 से पहले श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, खूंखार खिलाड़ी विश्व कप से बाहर
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के शुरू होने से ठीक पहले सह-मेजबान श्रीलंका के लिए एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज और डेथ ओवर्स के स्पेशलिस्ट मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
पथिराना की चोट ने न केवल श्रीलंका की उम्मीदों को झटका दिया है, बल्कि आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की भी चिंता बढ़ा दी है। श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को पराजित करते हुए इस विश्व कप में तहलका मचाने वाला काम किया है।

आखिर हुआ क्या था
अपने पहले ही ओवर की चौथी गेंद फेंकने के बाद पथिराना के बाएं पैर की पिंडली में तेज खिंचाव आया। वह दर्द के मारे तुरंत मैदान पर ही गिर पड़े। हालत इतनी गंभीर थी कि वह चल भी नहीं पा रहे थे और उन्हें फिजियो और सपोर्ट स्टाफ की मदद से मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। श्रीलंका के बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने आज पुष्टि की है कि पथिराना टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों के लिए अनफिट घोषित कर दिए गए हैं।
श्रीलंका के लिए बड़ी मुसीबत
श्रीलंका पहले ही अपने स्टार ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा की चोट से जूझ रहा है। अब पथिराना का बाहर होना टीम की गेंदबाजी की रीढ़ तोड़ने जैसा है। पथिराना अपनी तेज रफ्तार और मलिंगा स्टाइल एक्शन के लिए जाने जाते हैं, जो अंतिम ओवरों में रनों पर अंकुश लगाने में माहिर हैं।
कौन हो सकता है रिप्लेसमेंट प्लेयर
बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को पथिराना की जगह श्रीलंकाई टीम में शामिल किए जाने की सबसे ज्यादा संभावना है। उनके अलावा चयनकरता बिनुरा फर्नान्डो या नुवान तुषारा जैसे प्लेयर्स के ऊपर भी भरोसा कर सकते हैं।
KKR के लिए भी करोड़ों का दांव खतरे में
पथिराना को आईपीएल 2026 की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 18 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा था। हालांकि ताजा अपडेट के अनुसार, आईपीएल में उनकी भागीदारी पर अभी कोई खतरा नहीं है, लेकिन 3-4 हफ्तों का रिकवरी समय उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications