टी20 में सबसे अधिक रन के मामले में पीछे छूटे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड का यह खतरनाक बल्लेबाज आया टॉप पर

नई दिल्ली, जुलाई 28। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज अभी तक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा थे, लेकिन अब न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल उनसे आगे निकल गए हैं। दरअसल, बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में मार्टिन गुप्टिल ने 40 रनों की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मार्टिन गुप्टिल ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जो लंबे समय से इस रिकॉर्ड को अपने नाम किए हुए थे।

गुप्टिल से कितना पीछे हुए रोहित?

गुप्टिल से कितना पीछे हुए रोहित?

मार्टिन गुप्टिन ने बुधवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 31 गेंदों में 40 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। इस पारी के बाद मार्टिन गुप्टिल टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। मार्टिन गुप्टिल ने 116 टी20 मुकाबलों में 32.37 की औसत से 3399 रन बना लिए हैं, जिसमें उनके 2 शतक और 20 अर्द्धशतक शामिल हैं। वहीं रोहित शर्मा के 128 टी20 मुकाबलों में 32.18 की औसत से 3379 रन हैं। टी20 इंटरनेशनल में रोहित के नाम चार शतक और‌ 26 अर्धशतक हैं।

कोहली हैं तीसरे स्थान पर

कोहली हैं तीसरे स्थान पर

टी20 इंटरनेशनल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली तीसरे स्थान पर हैं। लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे कोहली 99 मुकाबलों में 50.12 की औसत से 3308 रन बना चुके हैं, जिसमें उनके 30 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली के बाद आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 2894 रन के साथ चौथे जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच 2855 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

फिन एलन ने ठोका था तूफानी शतक

फिन एलन ने ठोका था तूफानी शतक

आपको बता दें कि टी20 में अब सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल हो गए हैं। बुधवार को न्यूजीलैंड को स्कॉटलैंड के खिलाफ 68 रनों से मिली जीत में गुप्टिल के 40 रनों का अहम योगदान था। गुप्टिल के अलावा ओपनर फिन एलन ने 56 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 101 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी जिमी नीशाम ने भी नॉटआउट 30 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+