मार्नस लाबुशेन ने हासिल की करियर की बेस्ट रेटिंग, नंबर वन की जगह को किया और मजबूत
मार्नस लाबुशेन ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इतने ज्यादा रेटिंग अंक हासिल किए हुए हैं कि वे दूसरे स्थान पर मौजूद स्टीव स्मिथ से 62 रेटिंग अंक बेहतर हैं। साथ ही लाबुशेन ने कोहली के रेटिंग पॉइंट की बराबरी कर ली है।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जिस तरह से बैटिंग की उससे लग रहा है वह आने वाले दिनों में स्टीव स्मिथ की छाया से मुक्त होकर क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में एक काबिल बल्लेबाज बनने जा रहे हैं। स्टीव ने अभी तक आधुनिक बल्लेबाजों की लिस्ट में टेस्ट फॉर्मेट पर राज किया है लेकिन कोई कारण नजर नहीं आता कि लाबुशेन सबसे आगे चलते नजर आएं। हालत यह है कि वे आज आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद स्टीव स्मिथ से 62 रेटिंग अंक बेहतर हैं। उन्होंने आईसीसी पुरुष टेस्ट प्लेयर रैंकिंग में करियर की सर्वश्रेष्ठ 937 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
लाबुशेन ने पिछले सप्ताह पर्थ में पहले मैच के दौरान एक ही टेस्ट में दोहरा शतक और एक शतक बनाने की दुर्लभ उपलब्धि हासिल की थी। फिर एडिलेड में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 163 रन बनाए और मार्च में हासिल किए 936 रेटिंग के अपने पिछले उच्च स्कोर को बेहतर किया। डॉन ब्रैडमैन ने अभी तक सबसे ज्यादा रेंटिंग पॉइंट (961) हासिल किए हुए हैं। फिलहाल लाबुशेन ऑल टाइम बेस्ट रेंटिंग अंकों के मामले में विराट कोहली के साथ बराबरी पर हैं।
ट्रैविस हेड 175 और नाबाद 38 स्कोर के साथ टॉप-10 में वापस आ गए हैं। हेड ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की भारतीय जोड़ी को पछाड़ते हुए सातवें स्थान पर पहुंचने के लिए छह पायदान का फायदा उठाया है। अब रोहित 10वें स्थान पर हैं जबकि कोहली टॉप-10 से गायब हैं।
वहीं, टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में, इंग्लैंड के स्पिनर जैक लीच ने 31वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने दो स्थानों की छलांग लगाई है। जबकि तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एक स्थान ऊपर दूसरे नंबर पर हैं, ओली रॉबिन्सन (दो स्थान ऊपर छठे स्थान पर) और मार्क वुड (आठ पायदान ऊपर 34वें स्थान पर) भी आगे बढ़े हैं। फरवरी 2019 के बाद पहली बार जिमी एंडरसन की टॉप 2 दो में वापसी हुई है जबकि रॉबिन्सन ने पहली बार 800 अंकों का आंकड़ा पार किया है। वे छठे नंबर पर हैं। भारत के रविचंद्रन अश्विन नंबर तीन और जसप्रीत बुमराह चौथे स्थान पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications