Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mary Kom की बातें सुनकर Manoj Tiwary को आया गुस्सा? सालों बाद पत्नी को लेकर खोला राज, कबूला सच!

Manoj Tiwary slams Mary Kom: भारत की दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम (Mary Kom) ने अपने पूर्व पति को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। मैरी कॉकम ने अपने पति पर सरेआम कई गंभीर आरोप लगाए। अब इस विवाद में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी की एंट्री हुई है। मनोज तिवारी ने एक वीडियो जारी कर मैरी कॉम के व्यवहार की कड़ी आलोचना की और इसे 'शर्मनाक' बताया। हालांकि, विवाद बढ़ता देख उन्होंने बाद में यह वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया।

मनोज तिवारी ने की मैरी कॉम की आलोचना (Manoj Tiwary slams Mary Kom)

मनोज तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में मैरी कॉम के उस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पूर्व पति (ओंलर) ने उनके लिए कुछ नहीं किया और सब कुछ उनकी अपनी कमाई का था। तिवारी ने कहा कि मैरी कॉम एक महान चैंपियन हैं, उन्होंने देश को गौरव दिलाया है, लेकिन नेशनल टीवी पर जिस तरह उन्होंने अपने पूर्व पति का अपमान किया, उसने मुझे व्यक्तिगत रूप से बहुत दुख पहुंचाया है।

Manoj Tiwary 1

सपोर्ट सिस्टम की अहमियत को न भूलें

मनोज तिवारी ने मैरी कॉम को उनके पुराने दिन याद दिलाते हुए कहा कि एक खिलाड़ी की सफलता के पीछे एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम होता है। उन्होंने कहा कि खुद मैरी ने पहले कई बार माना था कि जब वे प्रैक्टिस के लिए बाहर होती थीं, तो उनके पति ही बच्चों और घर की जिम्मेदारी संभालते थे। आज जब रिश्ता खत्म हो गया तो नेशनल चैनल पर जाकर किसी के मानसिक स्वास्थ्य के साथ इस तरह खिलवाड़ करना डरावना है।

तिवारी ने अपनी पत्नी को लेकर कही ये बात

तिवारी ने आगे कहा कि रिश्ते आपसी सहयोग से चलते हैं। कभी पत्नी काम करती है तो कभी पति घर संभालता है और इसमें किसी को नीचा दिखाने जैसी कोई बात नहीं होनी चाहिए। इस विवाद के बहाने मनोज तिवारी ने अपनी निजी जिंदगी का उदाहरण देते हुए अपनी पत्नी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी ने मेरे करियर में मेरा बहुत साथ दिया है। हम अक्सर ऐसी बातों को मन में रखते हैं, लेकिन मैरी कॉम के वीडियो ने मुझे बोलने पर मजबूर कर दिया। मैं हर उस व्यक्ति को सलाम करता हूं जो अपने पार्टनर के लिए सपोर्ट सिस्टम बनता है।

क्या दबाव में हटाया वीडियो?

मनोज तिवारी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल गया। फैंस ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कुछ ने तिवारी की बेबाकी की तारीफ की, तो कुछ ने इसे निजी मामले में दखल बताया। वीडियो के वायरल होने के कुछ ही घंटों बाद मनोज तिवारी ने इसे डिलीट कर दिया, जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या उन पर कोई दबाव था या उन्होंने विवाद को और न बढ़ाने के लिए ऐसा किया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+