IPL नीलामी में इस लेडी के हाथ में होगा हथौड़ा, एड्मिड्स की जगह बन सकती हैं ऑक्शनर

IPL Auctioneer: आईपीएल नीलामी के दौरान ऑक्शनर ह्यू एड्मिड्स का अलग जलवा देखने को मिलता है। साल 2022 में तबियत खराब होने के बाद वह नीलामी के दौरान ही स्टेज से गिर गए थे। हालांकि अगले ही दिन वह वापस अपनी ड्यूटी पर आ गए थे। उनके गिरने के बाद चारु शर्मा ने पहले दिन की नीलामी सम्पन कराई थी।

इसके बाद 2023 में भी एड्मिड्स वापस आए थे और नीलामी का सफलतापूर्वक संचालन किया था। अब रिपोर्ट्स आ रहे हैं कि ह्यू एड्मिड्स इस बार नीलामी में हिस्सा नहीं लेंगे। दुबई में 19 दिसम्बर को आईपीएल नीलामी होनी है। उनको किसी भारतीय द्वारा रिप्लेस करने की खबरें हैं।

Mallika Sagar

एड्मिड्स को मल्लिका सागर द्वारा रिप्लेस किये जाने की चर्चा बाजार में गर्म है। खबरों के अनुसार एड्मिड्स को बीसीसीआई ने बता दिया है कि इस बार ऑक्शन के लिए उनकी आवश्यकता नहीं पड़ने वाली है। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि बीसीसीआई ने मल्लिका को अप्रोच किया है।

मल्लिका को दुबई में होने वाली नीलामी में बतौर ऑक्शनर भाग लेने का ऑफ़र दिया गया है लेकिन उन्होंने इस पर अपनी तरफ से फ़िलहाल कोई फैसला नहीं बताया है। मल्लिका को इसलिए अप्रोच किया गया है क्योंकि वह ऑक्शन का अनुभव रखती हैं।

महिला प्रीमियर लीग केलिए हुई नीलामी में मल्लिका ही ऑक्शनर थीं। साल 2001 में अपना करियर शुरू करने से पहले मल्लिका ने फिलाडेल्फिया से आर्ट्स में इतिहास से अपनी डिग्री पूरी की। मुंबई में वह पंडोल्स से आती हैं। वह भारतीय मूल की पहली ऑक्शनर हैं।

इसके अलावा सागर ने कबड्डी नीलामी में भी काम किया था। साल 2021 में उन्होंने कार्य किया था। बात ह्यू एड्मिड्स की करें, तो उन्होंने साल 2018 में आईपीएल नीलामी का कार्य शुरू किया था। रिचर्ड मैडली की जगह उन्होंने कार्य शुरू किया था। उन्होंने इसे बखूबी निभाया। इस बार की नीलामी के लिए बीसीसीआई की तरफ से आधिकारिक तौर पर फ़िलहाल कुछ नहीं कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+