TSK vs LAKR: नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर किंग्स ने दर्ज की धमाकेदार जीत, बेकार गई रसेल की ताबड़तोड़ पारी

Texas Super Kings vs Los Angeles Knight Riders, 1st Match Highlights: मेजर लीग क्रिकेट के पहले मैच में फाफ डु प्लेसी की कप्तानी वाली टेक्सास सुपर किंग्स ने दमदार जीत हासिल की। एंजिल्स नाइट राइडर्स के खिलाफ सुपर किंग्स ने टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले को 69 रनों से जीतने में कामयाबी हासिल की।

डेवोन कॉनवे का चला बल्ला: आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए रनों की बरसात करने वाले डेवोन कॉनवे का बल्ला मेजर क्रिकेट लीग में भी जमकर हल्ला बोल रहा है। अपने पहले ही मैच में अर्धशतक जड़कर उन्होंने टीम को एक मजबूत शुरुआत देने का काम किया। डेवोन कॉनवे ने 37 गेंदों में 55 रनों की पारी खेलकर सुपर किंग्स को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

Texas Super Kings vs Los Angeles Knight Riders 1

20 ओवर में 181 रन: एंजिल्स नाइट राइडर्स के कप्तान सुनील नरेन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पहले मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ सके और गोल्डन डक का शिकार बन गए। लेकिन डेवोन कॉनवे और डेविड मिलर के शानदार अर्धशतक की बदौलत टेक्सास सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 181 रन बना लिए।

आंद्रे रसेल ने जड़ा अर्धशतक: 182 रनों का पीछा करने उतरी एंजिल्स नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 20 के स्कोर पर ही अपने चार खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया। वहीं 56 रन बनाकर टीम की आधी टीम पवेलियन लौट गई। नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 34 गेंदों में 55 रन बनाए। नाइड राइडर्स की टीम 112 रनों पर ऑल आउट हो गई और 69 रनों से मुकाबला गंवा बैठी।

जीत से बेहद खुश हैं कप्तान: मेजर लीग क्रिकेट का पहला मैच जीतने के बाद टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस बेहद खुश नजर आए। प्लेसिस ने कहा कि टीम को मिली इस जीत से मैं काफी खुश हूं। स्थानीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया और ये देखकर काफी अच्छा लगा। विदेशी खिलाड़ी आपको मैच जिता सकते हैं लेकिन हमेशा आपको लोकल प्लेयर्स की जरूरत होती है, जो मुश्किल समय में टीम के लिए रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+