बांग्लादेश के 38 वर्षीय खिलाड़ी की टीम में वापसी, श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी20 टीम का ऐलान
Bangladesh team against Sri Lanka: बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ सीमित ओवर क्रिकेट में द्विपक्षीय सीरीज खेलने वाली है। इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। बांग्लादेश ने वनडे और टी20 दोनों फ़ॉर्मेट में टीम की घोषणा कर दी है। टीम में एक बड़े खिलाड़ी की वापसी हुई है।
डेढ़ साल से बांग्लादेश के 38 वर्षीय तूफानी बल्लेबाज महमुदुल्लाह को नज़रअंदाज किया जा रहा था। अब उनको वापस टीम में शामिल किया गया है। साल 2022 में अंतिम बार वह एशिया कप के दौरान दुबई में बांग्लादेश के लिए टी20 मुकाबले में खेले थे। वनडे वर्ल्ड कप और मौजूदा बांग्लादेश प्रीमियर लीग में बेहतरीन प्रदर्शन के कारण उनको टी20 सेटअप में वापस लाया गया है।

शाकिब अल हसन को आँख में कुछ समस्या है। इस वजह से टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा उनको दो वनडे मैचों के लिए भी टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। इसके बाद वह शायद वापस टीम में खेलते हुए नज़र आ सकते हैं।
बांग्लादेश की टीम में मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम को भी शामिल किया गया है। 15 सदस्यीय टीम में उनका नाम है। इस अनकैप्ड खिलाड़ी को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। बांग्लादेशी टीम में मोहम्मद नईम और अनामुल हक को भी बुलाया गया है। तैजुल इस्लाम और तस्कीन अहमद को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है। मार्च में सीरीज का आगाज होगा, इसके बाद दो टेस्ट की सीरीज भी होगी।
बांग्लादेश टी20 टीम
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), लिट्टन दास, एनामुल हक बिजॉय, मोहम्मद नईम, तौहीद हृदोय, सौम्य सरकार, महेदी हसन, महमुदुल्लाह, तैजुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब और अलीस अल इस्लाम।
बांग्लादेश वनडे टीम (शुरुआती 2 मैच)
नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), अनामुल हक बिजॉय, सौम्य सरकार, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास, मुश्फिकुर रहीम, तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब और मुस्तफिजुर रहमान।












Click it and Unblock the Notifications