महेश पिथिया को अपने आइडल आर अश्विन से मिलने का मिला मौका, युवा गेंदबाज ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद

21 साल के युवा स्पिनर महेश पिथिया की आर अश्विन से मुलाकात हो गई है। नागपुर में आज उन्हें भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिला।

R Ashwin and Mahesh Pithiya

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आगाज से पहले 21 साल के युवा ऑफ स्पिनर महेश पिथिया खूब चर्चाओं में बने हुए हैं। दरअसल, महेश पिथिया बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा थे और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करा रहे थे। उनके सुर्खियों में रहने की वजह है कि उनका बॉलिंग एक्शन एकदम आर अश्विन से मिलता है। इतना ही नहीं महेश पिथिया के आइडल भी आर अश्विन ही हैं। पिछले कई दिनों से चर्चाओं में रहने के बाद आखिर महेश पिथिया को अश्विन से मिलने का मौका भी मिल गया है। पिथिया की अश्विन से मुलाकात नागपुर में हुई है, जहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मैच खेला जाना है।

युवा गेंदबाज को अश्विन ने लगाया गले

महेश पिथिया ने पीटीआई से बात करते हुए इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें अपने आइडल आर अश्विन से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पीटीआई से बात करते हुए पिथिया ने कहा, "आज मुझे अपने आदर्श से मिलने का मौका मिल गया है। मैं हमेशा उनकी तरह गेंदबाजी करना चाहता था, आज मैंने जैसे ही नेट्स में प्रवेश किया तो मुझे विराट कोहली और अपने आइडल से मिलने का सौभाग्य मिला। मैंने उनके पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने मुझे गले लगाया और फिर पूछा कि मैं वास्तव में क्या गेंदबाजी कर रहा हूं।"

कोहली ने भी पिथिया को दी शुभकामनाएं

महेश पिथिया ने आगे कहा कि मुझे विराट सर से भी मिलने का मौका मिला है। नागपुर में जब वो प्रैक्टिस के लिए आए तो उन्होंने मुझे देखा और मुस्कुराकर अंगूठे का इशारा किया। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं भी दी। आपको बता दें कि मंगलवार को महेश पिथिया ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ नागपुर पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात इंडियन टीम के कई खिलाड़ियों से हुई, लेकिन पिथिया अपने आइडल अश्विन से मिलकर बहुत खुश हुए।

पिथिया ने स्मिथ को 5-6 बार किया आउट

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों तक पिथिया को कोई नहीं जानता था, लेकिन जब से वो ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा बने तो उनके वीडियो सोशल मीडिया पर छा गए। उनका बॉलिंग एक्शन एकदम अश्विन जैसा है। वो रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेलते हैं। महेश पिथिया अब नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेनिंग कैंप का हिस्सा हैं। उन्होंने बताया है कि पहले ही दिन उन्होंने स्मिथ को 5-6 बार आउट कर दिया। घरेलू क्रिकेट में पिथिया ने अभी तक ज्यादा मुकाबले नहीं खेले हैं। घरेलू क्रिकेट में उनके नाम 8 विकेट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+