रांची। भले ही चेन्नई सुपरकिंग्स टीम को दो साल के लिए आईपीएल में बैंन कर दिया गया हो लेकिन इस टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी हमेशा की तरह कूल हैं और आईपीएल से जुड़े किसी भी मुद्दे पर जवाब नहीं दे रहे हैं बल्कि नई योजनाओं पर शिद्दत से ध्यान दे रहे हैं।
धोनी इन दिनों रांची में स्पोर्ट अकेडमी खोलने वाले हैं जिसके विषय में बात करने के लिए धोनी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की। मुख्यमंत्री से उनकी यह पहली मुलाकात थी। जिसके बाद सीएम और धोनी दोनों ने मीडिया से कहा कि यह मुलाकात सकारात्मक रही।
तो चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक बनेंगे महेन्द्र सिंह धोनी?
जहां धोनी को खेल से जुड़ी हर संभव मदद झारखंड सरकार करेगी वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार की ओर से चलाये जा रहे कुपोषण, पर्यटन अभियान में धोनी राज्य सरकार का हिस्सा होंगे। सीएम ने कहा कि बोकारो डीपीएस में स्पोर्ट्स एकेडमी खोलने का फैसला अत्यंत ही सुंदर है।