'जीवा के लिए', मेसी ने भेजी धोनी की बेटी के लिए अपनी साइन की हुई शर्ट- फोटो देखें

मेसी ने धोनी की बेटी जीवा के लिए साइन की हुई शर्ट भेजी है जिस पर प्यार भरे दो शब्द भी लिखे हैं। इन फोटो को आप यहां पर देख सकते हैं।

Lionel Messis signed shirt with Para Ziva words

अर्जेंटीना की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप जब जीता तो लियोन मेसी पूरी दुनिया में छा गए। 18 दिसंबर को कतर में लुसेल स्टेडियम में जो हुआ उसने भारत में भी काफी दीवानगी पैदा की है। 120 मिनट तक चले इस मुकाबले में फ्रांस और अर्जेंटीना 3-3 से बराबर थे और फिर पेनल्टी शूटआउट में मेसी की टीम विजेता बनकर उभरी। मेसी को फुटबॉल के इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में एक के तौर पर जाना जाता है और इस विश्व कप से पहले उनके पास केवल एक ही ट्रॉफी मिसिंग थी और वह थी वर्ल्ड कप ट्रॉफी जो उन्होंने अब जीत ली है।

भारत में मेसी की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है और पूरी दुनिया में अर्जेंटीना के स्टार का यही जलवा देखा गया है। महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी भी अर्जेंटीना के स्टार मेसी की फैन है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जहां पर मेसी ने अपनी नन्ही फैन के लिए एक शर्ट भेंट की है और इस पर उन्होंने अपने हाथों से लिखा है 'पारा जीवा।'

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा के लिए मेसी ने जो अपनी साइन की हुई शर्ट भेजी है उसका हिंदी में मतलब होता है- जीवा के लिए। जीवा के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर हुई इस पोस्ट पर कैप्सन लिखा है- जैसा पिता वैसी ही बेटी। जीवा 10 नंबर की जर्सी में मैसी के साइन दिखाती हैं और पारा जीवा भी उसके ऊपर लिखा हुआ है। दूसरी फोटो में आप देख सकते हैं कि जीवा शर्ट के साथ काफी खुश नजर आ रही है।

मेसी ने वर्ल्ड कप जीतने के बाद अर्जेंटीना में भव्य स्वागत का लुत्फ लिया जहां एक विशाल विक्ट्री परेड निकाली गई थी। इससे पहले इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि मेसी जनवरी के पहले सप्ताह में पैरिस सेंट जर्मन में वापस लौट जाएंगे जो उनका क्लब है। हालांकि 35 साल के खिलाड़ी पीएसजी का होम गेम खेलने से चूक जाएंगे।

जहां तक धोनी की बात है तो वह आईपीएल के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स टीम में दिखाई देंगे। सीएसके ने हाल ही में आईपीएल 2023 की नीलामी में बेन स्टोक्स को 16.525 करोड रुपए की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा है जिसके बाद माना जा रहा है कि धोनी के बाद वे यलो आर्मी के अगले कप्तान हो सकते हैं। नीलामी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी रही है और यह टीम धोनी, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा जैसे सीनियरों के साथ मिलकर एक बार फिर से अपने पुराने इतिहास की प्रतिष्ठा को कायम करने के लिए उतरना चाहेगी। ऐसा भी माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह एक खिलाड़ी के तौर पर अंतिम आईपीएल सीजन होने जा रहा है।

Recommended Video

    IPL Auction 2023: Ben Stokes को Dhoni के बाद मिल सकती है CSK की कप्तानी | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+