लखनऊ सुपर जायंट्स ने बदला अपना चेहरा! लॉन्च किया नया लोगो, क्या है नए बदलाव का खास मतलब

LSG New Logo: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026) के आगाज़ से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (24 फरवरी) को आधिकारिक तौर पर अपनी नई ब्रांड पहचान और लोगो का अनावरण किया।

यह नया लोगो न केवल टीम के विज़न को दर्शाता है, बल्कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और शक्ति का भी प्रतीक है। LSG के पुराने लोगो में केवल पंख और एक बल्ला शामिल था, लेकिन नए डिजाइन में तीन महत्वपूर्ण प्रतीकों को जोड़ा गया है।

lsg new logo

नए लोगो में क्या है खास

  • गरुड़: यह साहस और चुनौतियों से कभी पीछे न हटने वाले जज्बे का प्रतीक है। यह टीम के निडर होकर खेलने के अंदाज को दर्शाता है।
  • हाथी: यह शक्ति, बुद्धिमत्ता और एकता का प्रतिनिधित्व करता है। यह उन प्रशंसकों की वफादारी का भी प्रतीक है जो हर परिस्थिति में टीम के साथ खड़े रहे हैं।
  • मुकुट: यह गर्व और जिम्मेदारी का प्रतीक है। यह खिलाड़ियों को याद दिलाता है कि इस जर्सी को पहनना एक सम्मान की बात है।

टीम ने चलाया था एक अभियान

लोगो लॉन्च करने से पहले LSG ने सोशल मीडिया पर एक अनोखा कैंपेन चलाया था। टीम के प्रोफाइल से पुराना लोगो हटा दिया गया था और एक वीडियो पोस्ट किया गया था जिसमें पूछा गया था, "अचानक से लोगो कहां चला गया हमारा?" इस सस्पेंस ने फैंस के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी थी, जिसका अंत आज इस शानदार अनावरण के साथ हुआ।

टीम में हुए हैं कई बदलाव

IPL 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारी फेरबदल किए हैं। टीम ने ऋषभ पंत के पास टीम की कमान है, जिन्हें मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा गया था। नए कप्तान, नए खिलाड़ियों (जैसे मोहम्मद शमी और अर्जुन तेंदुलकर) और अब इस नए लोगो के साथ LSG का लक्ष्य अपने पहले खिताब के सूखे को खत्म करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+