LSG vs MI: क्या अर्जुन तेंदुलकर आज का मैच खेलेंगे? कैसी होगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

MI Playing 11 Prediction against LSG: केकेआर के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में जीत दर्ज करने के बाद मुंबई इंडियंस आज अपनी दूसरी जीत तलाशते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस की टीम अपने नाम के अनुसार खेल पाने में असमर्थ रही है। रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय है। तीन मैचों में वह लगातार फ्लॉप रहे हैं। रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेलते हुए देखा गया है। इस बार भी कुछ यही हो सकता है।

lsg vs mi

अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस में शामिल हैं लेकिन अब तक खेले गए तीन मैचों में उनका नम्बर नहीं आया। प्लेइंग इलेवन तो दूर, उनको इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भी जगह नहीं मिल पाई है। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि क्या मुंबई इंडियंस में आज कोई बदलाव देखने को मिलेगा।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन का विश्लेषण किया जाए, तो ओपन करने के लिए रयान रिक्लेटन और रोहित शर्मा ही एक बार फिर से खेलते हुए दिखाई देंगे और मिडिल ऑर्डर में खेलने के लिए तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव होंगे। पिछले मैच में सूर्या का बल्ला चला था।

LSG vs MI: ऑल राउंडर कौन होंगे

मुजीब उर रहमान और विल जैक्स में से कोई एक खेल सकता है। ऑल राउंड विभाग में हार्दिक पांड्या और मिचेल सैंटनर का नाम होना तय दिखाई दे रहा है। तेज गेंदबाजी विभाग में ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और अश्वनी कुमार का नाम है। विग्नेश पुथुर और सत्यनारायण राजू स्पिन विभाग में आ सकते हैं।

LSG vs MI: अर्जुन तेंदुलकर का क्या होगा

अर्जुन तेंदुलकर मीडियम पेस गेंदबाज हैं और उनकी जगह तो फ़िलहाल बनती नहीं दिख रही है। दीपक चाहर, अश्वनी कुमार और ट्रेंट बोल्ट तीनों ही धांसू खेल रहे हैं। उनको बाहर करने का कोई मतलब इस स्टेज में तो नहीं है। ऐसा लग रहा है कि लीग चरण के अंत तक अर्जुन तेंदुलकर को मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा।

Take a Poll

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक/मुजीब उर रहमान, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हरदिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, विग्नेश पुथुर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+