LSG vs MI Dream11: आज के IPL मैच की धांसू ड्रीम XI, 4 घंटों में ही 3 करोड़ कमाने का मौका
LSG vs MI Dream11: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक बार फिर से मुकाबला होने जा रहा है। इस बार मेजबान लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना पांच बार की चैम्पियंस टीम मुंबई इंडियंस से है। मुंबई इंडियंस ने तीन मैच खेलकर एक जीत दर्ज की है, वह पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ मिली जीत थी।
लखनऊ सुपर जायंट्स इस सीजन अपना दूसरा घरेलू मैच खेलने के लिए तैयार है। पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ की टीम इस बार जीत दर्ज करने के लिए अपना सब कुछ झोंकने के लिए तैयार है। हालांकि काम आसान नहीं है क्योंकि मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स धांसू हैं।

ऋषभ पंत की खराब फॉर्म लखनऊ के लिए चिंता का विषय कही जा सकती है। तीन मैच खेलने के बाद भी उनका बल्ला खामोश रहा है। मुंबई इंडियंस के लिए यही समस्या रोहित शर्मा के साथ देखने को मिली है। रोहित शर्मा भी तीन मैच खेलने के बाद रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस मुकाबले की ड्रीम इलेवन अहम है।
LSG vs MI Dream11 (लखनऊ-मुंबई ड्रीम 11)
विकेटकीपर: निकोलस पूरन, रयान रिक्लेटन, ऋषभ पंत
बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, मिचेल मार्श, तिलक वर्मा
ऑल राउंडर: हार्दिक पांड्या, मार्कसम, विल जैक्स
गेंदबाज: दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर
कप्तान: निकोलस पूरन
उपकप्तान: हार्दिक पांड्या
कैसी रहेगी लखनऊ की पिच
पिछले मैच में देखा गया था कि इकाना की पिच में काफी सुधार हुआ है और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना उतना मुश्किल अब नहीं रहा है। हालांकि स्पिनर सटीक लाइन और लेंथ के बल पर अपना काम कर सकते हैं। तेज गेंदबाजों को धीमी गति की गेंदों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
मुकाबले का लाइव प्रसारण कहां देखें
इस मैच का सीधा प्रसारण देखने के लिए जियोहॉटस्टार एप्लीकेशन डाउनलोड कर सब्सक्रिप्शन लेना होगा। कुछ सिम कार्ड प्रोवाइडर रिचार्ज प्लान्स में जियोहॉटस्टार फ्री में देखने की सुविधा प्रदान करते हैं। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर मुकाबले का आनन्द टीवी पर लिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications