'वो मेरी बहन...', रितिका से पहली मुलाकात पर रोहित को मिली थी इस दिग्गज से धमकी, हिटमैन ने सुनाया किस्सा
Rohit Sharma Love Story: भारतीय क्रिकेट के कप्तान रोहित शर्मा भले ही विश्वकप 2023 की ट्रॉफी को लिफ्ट नहीं कर पाए लेकिन अपनी कप्तानी और खेल से ना केवल उन्होंने भारतीयों का जिल जीता बल्कि विश्व के दिग्गजों को भी अपना मुरीद बना लिया।

पहले 'एशिया कप' का खिताब और अब विश्वकप के फाइनल में टीम इंडिया को पहुंचाना, ये कोई आसान काम नहीं है लेकिन रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने उम्दा प्रदर्शन किया और इसी वजह से फाइनल हारने के बाद जब रोहित शर्मा की रोते हुए तस्वीरें वायरल हुईं तो हर इंडियन सिसक उठा। रोहित शर्मा की नम आंखों ने उनकी पत्नी रितिका को भी बेचैन कर दिया था और वो भी उन्हें देखकर अपने दर्द को रोक नहीं पाईं।
रोहित-रितिका काफी अच्छे दोस्त भी हैं
बता दें कि रोहित-रितिका केवल अच्छे पति-पत्नी नहीं बल्कि बहुत अच्छे दोस्त भी है और एक-दूसरे के साथ हर सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। दूसरे सेलिब्रेटी कपल की तरह रोहित-रितिका बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहते हैं और ना ही रितिका मीडिया में रोहित को लेकर कोई जल्दी स्टेटमेंट देती हैं।
रोहित ने सुनाया पहली मुलाकात का किस्सा
लेकिन हर पल दोनों साए की तरह साथ रहते हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि शादी से पहले रोहित की मैनेजर रितिका सजदेह ही थीं और दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब रोहित खुद बीस साल के थे।
रोहित शर्मा का वायरल हुआ वीडियो
अपनी पहली मुलाकात का जिक्र रोहित ने गौरव कपूर के एक टॉक शो में किया था, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस शो में रोहित हंसते हुए कहते हैं कि 'एड शो के शूट के दौरान मुझे पता चला कि मेरे साथ इसमें युवराज सिंह भी हैं, तो मैं शूटिंग के दौरान उनसे मिलने चला गया।'
'उधर ना देख, मेरी बहन है'
'क्योंकि रिवाज था कि सीनियर प्लेयर्स से मिलने जाना होता है। जब युवी के पास पहुंचा तो वहां रितिका भी थी, मैं यंग लड़का था तो नजर पड़ गई उस पर, जिस पर युवराज सिंह ने मुझे टोका था 'उधर ना देख, मेरी बहन है।' तो मैं एकदम से झेप गया था।
'रितिका मेरा पास आई और बोली कि कुछ हेल्प चाहिए'
इसके बाद वो शूट हुआ लेकिन मुझे बाद में पता चला कि वीडियो वाले ने मेरी आवाज ही रिकॉर्ड नहीं की है। तो उसने बोला कि आपको फिर से शूट करवाना होगा। मैंने कहा ठीक है और मैं एक स्थान पर खड़े होकर अपने डॉयलॉग याद करने लगा था, ऐसे में रितिका मेरा पास आई और बोली कि 'कुछ हेल्प चाहिए, तो मैंने उसे बोला था कि नहीं।'
'फिर लगा कि हम जिंदगी साथ बिताएं...'
'ये थी हमारी पहली मुलाकात, लेकिन मुझे नहीं पता कि उस दौरान क्या हुआ और इसके बाद हम फ्रेंड बने फिर धीरे-धीरे रितिका मेरी मैनेजर हो गई फिर लगा कि हम जिंदगी साथ बिताएं और हमें अब अपने घरवालों को अपने बारे में बता देना चाहिए।'
रोहित-रितिका ने 13 दिसंबर 2015 में शादी की
आपको बता दें कि रोहित-रितिका ने 13 दिसंबर 2015 में शादी की थी और इससे पहले दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। रोहित कहते हैं कि रितिका के घरवाले बेहद ही खुलेदिल के हैं। मैं कभी भी उसके घर जा सकता था, कुछ भी खा सकता था। वो लोग बहुत अच्छे है। रितिका मेरी ताकत है और मुझे अच्छी तरह से समझती है। मैं लकी हूं जो वो मेरी लाइफ में है। आपको बता दें कि रोहित-रितिका पावर कपल कहे जाते हैं और दोनों को शादी से एक बेटी भी है।












Click it and Unblock the Notifications