LLC: मिशेल जॉनसन के होटल के कमरे में निकला सांप, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर; पूछा प्रजाति का नाम

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल जॉनसन ने सोमवार को कोलकाता में अपने होटल के कमरे से एक सांप की तस्वीर शेयर की।

नई दिल्ली, 19 सितंबर: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिशेल जॉनसन ने सोमवार को कोलकाता में अपने होटल के कमरे से एक सांप की तस्वीर शेयर की। लेजेंड्स लीग क्रिकेट खेलने के लिए भारत में मौजूद इस पूर्व तेज गेंदबाज ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए पूछा कि यह किस प्रकार का सांप है? यह मेरे होटल के कमरे के दरवाजे पर लटका हुआ था। दरअसल जॉनसन के होटल के कमरे में एक सांप निकला, उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को इस बात की जानकारी दी। इस घटना के बाद इंस्टाग्राम पर फैंस उनकी तस्वीर पर कमेंट कर चिंता जाहिर कर रहे हैं।

Mitchell Johnson

सहवाग का विकेट चटकाया
लीजेंड्स लीग क्रिकेट ने पूर्व स्टार खिलाड़ियों को एक प्लेटफॉर्म पर एक साथ ला दिया है। टूर्नामेंट में इंडिया कैपिटल्स की ओर से खेल रहे जॉनसन ने पहली बार गेंदबाजी की और वीरेंद्र सहवाग को कैच आउट किया। प्रवीण गुप्ता ने उनका कैच लपका। जबकि सहवाग की अगुवाई वाली गुजरात ने तीन विकेट के अंतर से मैच जीत लिया। जॉनसन ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपने तीन ओवरों में 22 रन दिए। इसके अलावा उन्होंने 8 गेंदों पर 5 रन की नाबाद पारी भी खेली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया कैपिटल ने 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए। जवाब में गुजरात जायंट्स ने 18.4 ओवर में 180 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीत लिया।

विराट को लेकर कही थी ये बात
इससे पहले जॉनसन ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टी20 सीरीज के लिए विराट कोहली का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि यह भारत के लिए अच्छा है कि पूर्व कप्तान ने फॉर्म में वापसी की। एएनआई से बातचीत में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने कहा था कि यह भारत के लिए अच्छा है जब उसके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रन बना सकते हैं और टीम को आत्मविश्वास से भर सकते हैं। ये वह खिलाड़ी हैं जिन्होंने कप्तानी संभालते ही टीम का ध्यान बदल दिया। टीम को खुशी होगी कि वह रन बना रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+