LLC Final: क्लार्क की तूफानी पारी और स्टुअर्ट बिन्नी की घातक गेंदबाजी, रैना को हराकर चैम्पियन बने हरभजन

LLC Final 2023: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के फाइनल मैच में अर्बेनाइजर्स हैदराबाद को मणिपाल टाइगर्स ने 5 विकेट से हरा दिया। पहले खेलते हुए हैदराबाद ने 5 विकेट पर 187 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में खेलते हुए टाइगर्स ने 5 विकेट पर 193 रन बनाकर मैच जीत लिया। हैदराबाद की कप्तानी सुरेश रैना और मणिपाल की कप्तानी हरभजन सिंह कर रहे थे।

मणिपाल टाइगर्स ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। अर्बेनाइजर्स हैदराबाद को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया गया। मार्टिन गप्टिल बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। ड्वेन स्मिथ के बल्ले से 20 गेंदों में 21 रनों की पारी देखने को मिली।

llc final

रिकी क्लार्क और गुरकीरत सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन रहा। दोनों के बीच शतकीय भागीदारी देखने को मिली। गुरकीरत ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली। पीटर ट्रेगी ने 17 रनों की पारी खेली। रिकी क्लार्क के बल्ले से ताबड़तोड़ रन आए।

क्लार्क ने 52 गेंदों का सामना कर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 80 रनों की नाबाद पारी खेली और हैदराबाद का स्कोर 5 विकेट पर 187 रनों तक पहुंचा दिया। मणिपाल टाइगर्स के लिए पंकज सिंह ने 2 विकेट झटके। थिसारा परेरा और मैक्लेनेघन ने 1-1 विकेट झटका।

जवाब में खेलते हुए चैडविक वॉल्टन और रॉबिन उथप्पा के बीच एक शानदार भागीदारी हुई। वॉल्टन 17 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। उथप्पा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली। अमित वर्मा 8 रन बनाकर चलते बने।

एंजेलो परेरा के बल्ले से 30 रनों की पारी आई। असेला गुनारत्ने के ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 51 रनों की पारी खेली। थिसारा परेरा ने नाबाद 13 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। मणिपाल ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 193 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+