'...तो मेरी यहां जरूरत क्या है, मैं चला जाता हूं', बांग्लादेश का कप्तान बनते ही मीडिया पर भड़के लिटन दास
Bangladesh, Litton Das captain: बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला अफगानिस्तान ने अपने नाम किया। बांग्लादेश को बारिश से प्रभावित पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही बांग्लादेश को एक और बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के सीनियर बल्लेबाज तमीम इकबाल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। लेकिन बाद में उन्होंने अपने इस फैसले को वापस ले लिया।
लिटन दास करेंगे कप्तानी: पहले मैच के बाद तमीम इकबाल ने कप्तानी का पद छोड़ते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया था। तमीम इकबाल के बाद अब लिटन दास अफगानिस्तान के खिलाफ मैच की कप्तानी करेंगे। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार यानी 7 जुलाई को लिटन दास को टीम की कमान सौंपने का काम किया। इस मौके पर लिटन दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल जवाब भी किया।

मीडिया पर भड़के लिटन: बांग्लादेश का कप्तान बनने के बाद मीडिया के सामने अगले मैच को लेकर लिटन दास प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए। इस दौरान लिटन दास से तमीम इकबाल को लेकर सवाल किया गया, जिसे सुनकर वह भड़क गए। तमीम इकबाल के संन्यास लेने के सवाल पर लिटन ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है, ये आपको बोर्ड के लोग ही बता पाएंगे।
तो मेरी यहां जरूरत क्या है: लिटन दास ने कहा कि मैं यहां कल होने वाले मुकाबले को लेकर बात करने आए। तमीम इकबाल के संन्यास की खबर मुझे गुरुवार दोपहर 1 बजे मिली। मैंने उनके साथ लंबे समय तक खेला है। लेकिन उनके संन्यास की वजह जानने के लिए आपको बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से सवाल करना होगा। तो मेरी यहां जरूरत क्या है, मैं चला जाता हूं।
बांग्लादेश की कोशिश वापसी पर: अफगानिस्तान की टीम ने पहले मुकाबले को डकवर्थ लुइस मैथड से जीता था। सीरीज का दूसरा मुकाबला चट्टोग्राम के जूहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में होना है। बांग्लादेश की कोशिश इस मैच में वापसी कर सीरीज में बराबरी करने की होगी। यहां पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है, ऐसे में दोनों ही टीमों के स्पिनर्स के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications