IPL Auction 2025: इन विकेटकीपर्स पर भी होगी पैसों की बारिश, यहां देखें सभी विकेटकीपर की लिस्ट

IPL 2025 mega auction wicketkeeping options: 24 और 25 नवंबर को आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी होने वाली है। इस ऑक्शन में कई दिग्गज विकेटकीपर भी हिस्सा ले रहे हैं। हम आपको पांच ऐसे विकेटकीपर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर पैसों की बारिश हो सकती है। इस लिस्ट में इंग्लैंड के जोस बटलर पांचवें नंबर पर हैं। ऑक्शन से पहले बटलर को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रिलीज कर दिया था।

क्विंटन डी कॉक पर रहेगी नजर

क्विंटन डी कॉक ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। पिछले तीन सीज़न में 900 से अधिक रन बनाकर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखाई है। डी कॉक की पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी क्षमता उन्हें खास बनाती है। उनकी तेज शुरुआत और बड़े शॉट्स मारने की क्षमता टीम के लिए महत्वपूर्ण रही है।

IPL 1

ईशान किशन पर होगी पैसों की बरसात

ईशान किशन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने का काम किया है। पिछले तीन सीज़न में 1192 रन बनाकर उन्होंने अपनी गुणवत्ता और लगातार प्रदर्शन को साबित किया है। उनकी बल्लेबाजी के स्टाइल में न केवल तेजी है, बल्कि वे मैच को पलटने की क्षमता भी रखते हैं। ऐसे में ऑक्शन में उन पर पैसों की बरसात हो सकती है।

ऋषभ पंत रचेंगे इतिहास?

ऋषभ पंत ने भारतीय टीम में अपनी खास पहचान दिलाई है। पंत के पास टी-20 क्रिकेट में बेहतरीन स्ट्राइक रेट 148.93 से 3284 से ज्यादा रन हैं, जो उन्हें किसी भी मैच में गेम-चेंजर साबित करते हैं। पंत का आक्रामक बल्लेबाजी का तरीका और रन बनाने की उनकी क्षमता विपक्षी टीमों के लिए खतरा होती है। आईपीएल में पंत की कप्तानी में टीम ने कई बेहतरीन प्रदर्शन किए हैं, जिससे उनकी वैल्यू और बढ़ जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि पंत ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर इतिहास रच सकते हैं।

ये विकेटकीपर भी होंगे मालामाल

-जोस बटलर- इंग्लैंड- 2 करोड़ रुपये
-केएल राहुल- भारत - 2 करोड़ रुपये
-डेवोन कॉनवे- न्यूजीलैंड - 2 करोड़ रुपये
-जॉनी बेयरस्टो - इंग्लैंड - 2 करोड़
-क्विंटन डी कॉक - दक्षिण अफ्रीका - 2 करोड़ रुपये
-रहमानुल्लाह गुरबाज़ - अफगानिस्तान - 2 करोड़ रुपये
-ईशान किशन - भारत - 2 करोड़ रुपये
-फिल साल्ट - इंग्लैंड - 2 करोड़ रुपये
-जितेश शर्मा - भारत - 1 करोड़
-के.एस भरत - भारत - 75 लाख रुपये
-एलेक्स कैरी - ऑस्ट्रेलिया - 1 करोड़ रुपये
-डोनोवन फरेरा - दक्षिण अफ्रीका - 75 लाख रुपये
-शाई होप - वेस्टइंडीज - 125 लाख रुपये
-जोश इंगलिस - ऑस्ट्रेलिया - 2 करोड़ रुपये
-यान रिकेल्टन - दक्षिण अफ्रीका - 1 करोड़ रुपये
-आर्यन जुयाल - भारत - 30 लाख रुपये
-कुमार कुशाग्र - भारत - 30 लाख रुपये
-रॉबिन मिंज - भारत - 30 लाख रुपये
-अनुज रावत - भारत - 30 लाख रुपये
-लवनिथ सिसौदिया - भारत - 30 लाख रुपये
-विष्णु विनोद - भारत - 30 लाख रुपये
-सैम बिलिंग्स - इंग्लैंड - 1.5 करोड़
-जॉर्डन कॉक्स - इंग्लैंड - 1.25 करोड़
-बेन मैकडरमॉट - ऑस्ट्रेलिया - 75 लाख
-कुसल मेंडिस - श्रीलंका - 75 लाख
-कुसल परेरा - श्रीलंका - 75 लाख
-जोश फिलिप - ऑस्ट्रेलिया - 75 लाख
-टिम सीफ़र्ट - न्यूजीलैंड - 75 लाख रुपये
- लिटन दास - बांग्लादेश - 75 लाख
-आंद्रे फ्लेचर - वेस्टइंडीज - 75 लाख
-टॉम लैथम - न्यू न्यूजीलैंड - 1.5 करोड़ रुपये

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+