क्रिकेट में Lionel Messi की एंट्री? विराट और धोनी के खिलाफ खेलेंगे मैच! जानें कब और कहां होगा मुकाबला

Lionel Messi play cricket: अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी फुटबॉल के बाद अब भारत में क्रिकेट के मैदान पर नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर 2025 में मेसी भारत दौरे पर आने वाले हैं और इस दौरान वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक खास क्रिकेट मैच में हिस्सा ले सकते हैं। यह मैच 14 दिसंबर को आयोजित किए जाने की योजना है, जिसमें भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और एमएस धोनी भी हिस्सा ले सकते हैं।

मेसी करेंगे क्रिकेट में डेब्यू? (Lionel Messi play cricket)

इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी जोरों पर है। एक इवेंट मैनेजमेंट एजेंसी ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से वानखेड़े स्टेडियम को 14 दिसंबर के लिए बुक करने की मांग की है। आयोजकों की कोशिश है कि इस सात-खिलाड़ियों वाले क्रिकेट मैच में रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े नाम भी मैदान पर उतरें। अगर ऐसा होता है तो फुटबॉल के बाद मेसी क्रिकेट में अपना जलवा बिखरते नजर आएंगे।

Lionel Messi 1

14 दिसंबर को वानखेड़े में होगा मैच

MCA के एक अधिकारी के मुताबिक मेसी 14 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद रहेंगे और वह पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स के साथ क्रिकेट खेल सकते हैं। पूरा शेड्यूल तैयार किया जा रहा है, जो जल्द सामने आएगा। भारत में लियोनेल मेसी की यह दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले वह 2011 में एक इंटरनेशनल फ्रेंडली फुटबॉल मैच खेलने कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम आए थे। इस बार भी मेसी दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का दौरा कर सकते हैं।

इस पल का फैंस को बेसब्री से है इंतजार

इस बीच अर्जेंटीना फुटबॉल टीम का अक्टूबर में भारत आना प्रस्तावित था, जिसमें केरल में दो दोस्ताना मैच खेले जाने थे। लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह योजना अभी के लिए रोक दी गई है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो यह भारत में क्रिकेट फैंस के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा जब फुटबॉल के 'राजा' मेसी, क्रिकेट के किंग कोहली, धोनी और सचिन तेंदुलकर के साथ एक ही मैदान पर नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+