David Warner के साथ काफी गलत किया है, ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के खिलाफ हुआ दिग्गज खिलाड़ी
डेविड वॉर्नर को आजीवन कप्तानी से बैन करने का फैसला स्टीव स्मिथ ने गलत माना है, स्मिथ खुलकर अपने साथी के सपोर्ट में उतर आए।

Steve Smith on David Warner captaincy ban: पैट कमिंस की अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कप्तानी करने का मौका मिला था। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीता और सीरीज में विंडीज टीम को क्लीन स्वीप कर दिया। डेविड वॉर्नर को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कप्तानी से आजीवन बैन किया है और स्टीव स्मिथ ने इस पर बयान देते हुए कहा कि ऐसा करना गलत है। उन्होंने साफ़ शब्दों में यह प्रतिक्रिया दी है।
Recommended Video

डेविड वॉर्नर के समर्थन में उतरे स्मिथ
ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्मिथ ने विंडीज के खिलाफ मैच जीतने के बाद यह बयान दिया। ESPNCricinfo के अनुसार वॉर्नर का समर्थन करते हुए स्मिथ ने कहा कि किसी को कप्तानी से आजीवन बैन कर देना मौलिक रूप से गलत है। मेरी तरह ही डेविड ने इस टीम की सेवा की है। हम जानते हैं कि वह इस टीम में एक लीडर हैं। वह मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह शानदार काम करते हैं।

वॉर्नर के लिए मुश्किल सप्ताह
गौरतलब है कि वॉर्नर ने आजीवन बैन हटाने के लिए लगाई गई रिव्यू एप्लीकेशन को वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि मैं अपने परिवार को और ट्रॉमा नहीं देना चाहता, मेरे लिए परिवार क्रिकेट से बढ़कर है। अब स्मिथ ने कहा है कि पिछला एक सप्ताह वॉर्नर के लिए मुश्किल भरा रहा है। डेविड उन सब बातों को छोड़ चुके हैं और हमारा उनको पूरा समर्थन रहा है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करेंगे।

माइकल क्लार्क ने किया वॉर्नर का सपोर्ट
स्टीव स्मिथ, कैमरन बैनक्रोफ्ट और डेविड वॉर्नर तीनों दक्षिण अफ्रीका में केपटाउन टेस्ट के दौरान बॉल टेम्परिंग में शामिल थे। वॉर्नर पर कप्तानी के लिए आजीवन बैन लगा दिया गया जबकि स्टीव स्मिथ को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कप्तान बनाया गया। इसके लिए माइकल क्लार्क ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को फटकर लगाई और कहा कि यह बोर्ड का दोहरा रवैया है। स्मिथ भी उस मामले में शामिल थे लेकिन उनको कप्तान बना दिया गया और वॉर्नर को बैन किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर को बलि का बकरा बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications